कुत्ते काे बेरहमी से लाठी से पीटने और फिर पत्थर से हमला कर घायल करने का वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी के खिलाफ हुआ एफआईआर दर्ज | New India Times

हिमांशु सक्सेना, ग्वालियर (मप्र), NIT:

कुत्ते काे बेरहमी से लाठी से पीटने और फिर पत्थर से हमला कर घायल करने का वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी के खिलाफ हुआ एफआईआर दर्ज | New India Times

ग्वालियर के हजीरा क्षेत्र का एक हैवानियत भरा वीडियाे तेजी से वायरल हाे रहा है। यह वीडियाे हजीरा के न्यू नरसिंह नगर का बताया जा रहा है। इसमें एक युवक लाठियाें से कुत्ते काे पीटता हुआ दिखाई दे रहा है। इसके बाद वह दाे अन्य कुत्ते के पीछे भी लाठी लेकर मारने के लिए दाैड़ता दिखाई दे रहा है। इस वीडियाे के वायरल हाेने के बाद पशु प्रेमियाें में खासा आक्राेश है।

कुत्ते काे बेरहमी से लाठी से पीटने और फिर पत्थर से हमला कर घायल करने का वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी के खिलाफ हुआ एफआईआर दर्ज | New India Times

कथित रूप से हजीरा न्यू नरसिंह नगर इलाके के इस वीडियाे में एक कुत्ता सड़क पर बैठा हुआ दिख रहा है। इसके बाद एक युवक अचानक वहां एक कुत्ते काे लाठियाें से पीटता हुआ दिखाई देता है। वह एक के बाद एक कई वार कुत्ते पर कर रहा है। जब कुत्ता बेसुध हाे जाता है ताे भी युवक का मन नहीं भरता है और वह एक पत्थर उठाकर कुत्ते काे मारता है। उधर युवक की इस हरकत से वहां माैजूद कुत्ते इधर-उधर भागने लगते हैं। वहीं युवक इस कुत्ते काे पीटने के बाद अन्य कुत्ते काे मारने के लिए लाठी लेकर दाैड़ता दिखाई दे रहा है। वीडियाे में एक महिला भी खड़ी दिखाई दे रही है। इंटरनेट मीडिया पर यह वीडियाे वायरल होने के बाद अलग-अलग प्लेटफार्म पर लोगों ने इसे शेयर भी किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article