गृह मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र आहिरवार समाज के नव वर्ष मिलन समारोह में हुए शामिल | New India Times

गुलशन परूथी, ब्यूरो चीफ, दतिया (मप्र), NIT:

गृह मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र आहिरवार समाज के नव वर्ष मिलन समारोह में हुए शामिल | New India Times

मध्यप्रदेश शासन के गृह, जेल, संसदीय कार्य एवं विधि विधायी कार्य विभाग के मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र आज रविवार को प्रातः मुख्य अतिथि के रूप में अहिरवार समाज द्वारा आयोजित नववर्ष मिलन समारोह में कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने सर्वप्रथम भारत का संविधान लिखने वाले महान डाॅ. भीमराव अम्बेड़कर के चित्र एवं श्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

गृह मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र आहिरवार समाज के नव वर्ष मिलन समारोह में हुए शामिल | New India Times

कार्यक्रम के दौरान भारी संख्या में आये समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार हमेशा आप लोगों के साथ खड़ी मिलेगी चाहे जो भी स्थिति हो।

हमारी सरकार आप लोगों की मदद के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार हमेशा यह चाहती है कि आप लोगों का जीवन स्तर हमेशा ऊंचाईयों पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने आप लोगों के लिए अनेकों जन कल्याणकारी योजनायें चलाई है। जिससे आप लोग उसका लाभ ले सके। यह तभी संभव होगा जब आप लोग हमारे साथ आगे आये।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.