जल जीवन मिशन में हर घर जल योजना हुई शुरू | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

जल जीवन मिशन में हर घर जल योजना हुई शुरू | New India Times

प्रदेश सरकार की ओर से राज्य पेयजल व स्वच्छता मिशन के तहत संचालित हर घर जल योजना का शुभारंभ शनिवार को विकास खण्ड ददरौल में अधिशासी अभियंता जल निगम (ग्रामीण) सनी सिंह की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर उन्होंने बताया कि अब जिले भर में इसके तहत कार्यक्रम आयोजित होंगे। हर पंचायत में करीब 11 आयोजन होंगे। इनमें एक पंचायत से पांच हैंडपंपों से पानी की जांच भी कराई जाएगी। वहीं, नुक्कड़ नाटक व बैठक भी आयोजित होंगी। इसके माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा। राज्य सरकार की इस योजना का उद्देश्य लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के साथ जागरूक करना भी है।

जल निगम (ग्रामीण) के अधिशासी अभियंता ने कहा कि राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन, नमामि गंगे व ग्रामीण जलापूर्ति विभाग द्वारा संचालित जल जीवन मिशन में हर घर जल योजना शुरू की। शासन स्तर से विग्स संस्था को इसके अभियान की जिम्मेदारी मिली है। इसमें हर पंचायत में नुक्कड़ नाटक, स्वच्छता मेला, पेयजल स्वच्छता समिति की बैठक, पांच नलों के पानी की जांच, स्वास्थ्य कल्याण समिति की बैठक, प्राथमिक विद्यालय निबंध एवं आर्ट प्रतियोगिता, स्वच्छता क्लब का गठन,आंगनबाड़ी केंद्र पर बैठक, फिल्म प्रोजेक्ट आदि शामिल हैं। इन आयोजनों के जरिये लोगों में जागरूकता फैलाई जाएगी। ताकि लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। यह अभियान लंबे समय तक चलेगा। जल निगम को इसका नोडल विभाग बनाया गया है। सरकार ने इसे लेकर सख्त निर्देश दिए हैं कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी।

इसी कड़ी में विकासखंड – ददरौल की ग्राम पंचायत राइखेड़ा में जल जीवन मिशन परियोजना के तहत पानी की जांच का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण मे ग्रामवासियों को बताया गया कि दूषित पानी को पीने से अनेक प्रकार की विमारिया हो सकती। इस मौके पर ग्राम में पानी की जाँच के लिए महिलाओं को चुना गया और महिलाओं को प्रशिक्षण भी दिया गया।

इस अवसर पर अस्सिटेंट इंजीनियर दर्शन लाल एवं लैब केमिस्ट धर्मेंद्र वर्मा, डी0डब्ल्यू0एस0एम, डीपीएमयू टीम आईएसए /आईईसी कोऑर्डिनेटर श्रीमती स्वपनिल मिश्रा, डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर दीपेंद्र कुमार सिंह, ग्राम प्रधान थानेस्वर वर्मा जी, आईएसए भूषण सेवा संस्थान और भावना सेवा संस्थान व ग्रामवासी उपस्थित रहे।

By nit