पंकज ज्वेलर्स के संचालक पंकज वागरेचा के दादा-दादी की स्मृति में मेघनगर में 2 जनवरी को होगा फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

पंकज ज्वेलर्स के संचालक पंकज वागरेचा के दादा-दादी की स्मृति में मेघनगर में 2 जनवरी को होगा फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन | New India Times

रोटरी क्लब अपना के तत्वाधान में स्वर्गीय श्रीमती सज्जन बाई वागरेचा व मिश्रीमल वागरेचा की पुण्य स्मृति में आर्डी गार्डी मेडिकल कॉलेज उज्जैन के स्पेशलिस्ट 50 से भी अधिक डॉक्टरों की टीम शिविर में निःशुल्क सेवाएं देंगे। शिविर रविवार को प्रात 10 बजे से शाम 5 बजे तक मेघनगर महावीर भवन में आयोजित होगा।

मेघनगर पंकज ज्वेलर्स के संचालक समाजसेवी पंकज वागरेचा व रोटरी क्लब अपना मेघनगर के अधयक्ष नीलेश भानपुरिया ने बताया कि शिविर में स्पेशलिटी विशेषज्ञ डॉक्टर अपनी सेवाएं देंगे जिसमें हृदय रोग विशेषज्ञ, आर्थोपेडिक हड्डी रोग विशेषज्ञ, मस्तिष्क रोग विशेषज्ञ, कैंसर रोग विशेषज्ञ, पेट में लीवर रोग विशेषज्ञ, किडनी व मूत्र रोग विशेषज्ञ, नाक कान गला विशेषज्ञ, सर्जन. एम.डी. स्त्री रोग विशेषज्ञ, न्यूरोलॉजिस्ट गैस्ट्रोलॉजिस्ट हर्दय रोग, दंत चिकित्सक विशेषज्ञ, मानसिक रोग विशेषज्ञ, शिशु रोग विशेषज्ञ आदि समस्त प्रकार के विशेषज्ञों की टीम रोगियों को निशुल्क परामर्श उपचार दवाई जांच लेबोरेट्री एक्स-रे व ई सी जी जांच के साथ स्नेह शिविर साथ ही मेघनगर में भोजन व्यवस्था निःशुल्क रहेगी।

पंकज ज्वेलर्स के संचालक पंकज वागरेचा के दादा-दादी की स्मृति में मेघनगर में 2 जनवरी को होगा फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन | New India Times

शिविर के सूत्रधार कैलाश शर्मा ने बताया के सभी प्रकार के रोगों के चयनित किये गए ऑपरेशन 2 जनवरी को ही मरीजों को भर्ती कर चयनित ऑपरेशन उज्जैन के ऑडी गार्डी हॉस्पिटल में किए जाएंगे।

ऑपरेशन वाले मरीज को उज्जैन लाने ले जाने भोजन रहने एवं यातायात की सुविधा के साथ समस्त जांचे उपचार एवं ऑपरेशन व समस्त दवाई निशुल्क रहेगी। ऑपरेशन वाले मरीज आज ही ऑपरेशन की पुरी तैयारी के साथ पुराने सभी कागज एक अटेंडर को लेकर तैयार रहे.

शिविर के संयोजक रो.भरत मिस्त्री. रो राजेश भंडारी.पंकज वागरेचा परिवार, रोटरी क्लब अपना के अध्यक्ष निलेश भानपुरिया, सचिव महेंद्र सोलंकी ने अधिक से अधिक मरीजों को समय पर शिविर में पहुंचकर लाभ लेने का आग्रह किया है.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.