समाजवादी पार्टी की बूथ प्रभारियों की समीक्षा बैठक सम्पन्न | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

समाजवादी पार्टी की बूथ प्रभारियों की समीक्षा बैठक सम्पन्न | New India Times

ब्लॉक बिजुआ के ग्राम बिजुआ में एक विद्यालय में पांच सेक्टरों की जोन की बैठक में बूथ व सेक्टर प्रभारियों की बैठक सम्पन्न हुई. दूसरी बैठक मैलानी जोन की नरेश यादव के आवास पर हुई जिसमें सेक्टर प्रभारी व बूथ अध्यक्ष मौजूद रहे।
बैठक में मुख्यातिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष रामपाल सिंह यादव व विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक विनय तिवारी मौजूद रहे। आयोजक आलोक मिश्रा रहे।बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष विजय पाठक ने कहा कि आने वाला समय समाजवादी पार्टी का है एक मात्र समाजवादी पार्टी ही ऐसी पार्टी है जो सभी वर्गों का ध्यान रखती है। पूर्व विधायक विनय तिवारी ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज प्रदेश की जनता मंहगाई से परेशान है इस सरकार में आज भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है उत्तर प्रदेश की जनता आज अखिलेश यादव की तरफ आश लगा कर देख रही है उन्होंने कहा कि आज पूरे प्रदेश में अखिलेश यादव के साथ सभी वर्ग तेजी से जुड़ रहा है।

समाजवादी पार्टी की बूथ प्रभारियों की समीक्षा बैठक सम्पन्न | New India Times

जिला अध्यक्ष रामपाल यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश के विकास पुरुष अखिलेश यादव ने 2012 की सरकार में यह साबित कर दिया कि सरकार कैसे चलाई जाती है. वर्तमान की भाजपा सरकार ने सिर्फ झूठ के दम पर 2017 की सत्ता हासिल कर प्रदेश की जनता को लूटने का काम किया है उन्होने कहा कि सपा की वापसी तय है आने वाली समाजवादी पार्टी की सरकार में पूर्व से भी ज्यादा विकास होगा और दस लाख नौकरी पहले ही कैबनेट में दी जाएगी व राशन पूरे पांच साल वर्तमान से बढ़ा कर दिया जाएगा। बैठक को विधानसभा अध्यक्ष शेर सिंह यादव, विधानसभा उपाध्यक्ष इरफान खान व जुबेर खान ने भी बैठक को सम्बोधित किया।

इस मौके पर आयोजक आलोक मिश्रा, कपिल शर्मा, अशोक कश्यप, लक्ष्मीकांत दीक्षित, बसन्त कश्यप, देवेंद्र मिश्रा, राहुल नयन, मोहम्मद इशरत, नमन त्रिपाठी, शिव कांत मिश्रा, आलोक अग्निहोत्री, चन्दन अवस्थी, लल्लन मिश्रा, धीरज राज, पिंटू अवस्थी, सुधीर तिवारी, धीरेन्द्र यादव आदि सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.