मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव विकासखंड में आज गरज और चमक के साथ भारी बरसात हुई, मूसलाधार बारिश ने लोगों को घंटों बैठने के लिए मजबूर कर दिया. अपने जरूरी कामकाज के लिए सरकारी दफ्तरों में आए लोग भारी बारिश में जहां थे वहीं बैठे-बैठे इंतजार करते रहे लेकिन बारिश ने उन्हें बाहर निकलने का मौका ही नहीं दिया। बारिश ने फिजा में ठंडापन घोला, बिजली की चमक के साथ भी अनुविभाग जुन्नारदेव के ग्रामीण इलाकों में ओले गिरने की जानकारी भी मिली है। अल सुबह से मौसम ढका हुआ था घने कोहरे के कारण विजिवलिटी कम हो गई। लोगों को गर्म कपड़े पहनने और आग के पास बैठने के लिए मजबूर होना पड़ा। सड़क पर दौड़ रहे वाहनों की धुंध की वजह से हेडलाइट चालू करके गाड़ी चालक सफर कर के सुहाने मौसम का लुत्फ उठा रहे थे। वहीं अचानक बढ़ी शीतलहर से बचाने के लिए लोगों की भीड़ होटलों में काफी-चाय की चुस्कियां लेते हुए मौसम के इस अंदाज में निहारते हुए समय व्यतीत करते रहे।
