पत्रकारों ने हरिओम सविता के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का किया आयोजन | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

पत्रकारों ने हरिओम सविता के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का किया आयोजन | New India Times

वरिष्ठ पत्रकार हरिओम सविता के आकस्मिक निधन होने पर जिला कलेक्टर राकेश कुमार जयसवाल की मौजूदगी में आईएफडब्ल्यू जे पत्रकार संघ द्वारा शोक सभा का आयोजन सूचना एवं जनसंपर्क विभाग कार्यालय में हुआ। पत्रकार हरिओम सविता के आकस्मिक निधन को जिला कलेक्टर ने पत्रकार जगत के लिए अपूर्णीय क्षति बताया. उन्होंने शोकसंतप्त परिवार को निधन का वज्रपात सहन करने की शक्ति प्रदान करें ऐसी ईश्वर से प्रार्थना की. इस अवसर पर दिवंगत पत्रकार हरिओम सविता की आत्मा की संतुष्टि के लिए दो मिनट का मौन रखकर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर आईएफडब्ल्यूजे के जिला अध्यक्ष गोपेश राज पचौरी ने बताया कि पत्रकारों की ओर से सहयोग राशि एकत्रित की जा रही है। कई पत्रकारों के द्वारा सहयोग राशि जमा करवा दी गई है। उन्होंने बताया के जो बंधु सहयोग राशि देना चाहते हैं वह पत्रकार सहायता कोष के प्रभारी गिरीश उपमन्यु एवं संदीप शर्मा से संपर्क कर सकते हैं। श्रद्धांजली देने वालों में सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी राजकुमार मीना, वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रकाश गुप्ता, आईएफडब्ल्यूजे धौलपुर के जिला अध्यक्ष गोपेशराज पचौरी, अनुराग मुद्गल ब्लॉक अध्यक्ष आईएफडब्ल्यूजे धौलपुर, राकेश सिंघल पत्रकार, व्याख्याता भगवान सिंह मीना, पत्रकार अजय बिलोनिया, पवन चंसोरिया, संदीप शर्मा, नीरज शर्मा, भानू शर्मा, इंद्रेश शर्मा, हरवीर शर्मा, जोगेंद्र सागर, संजय मीणा, ओमप्रकाश वर्मा, लोकेंद्र राना, सचिन सैडवाल, सत्यपाल सिंह परमार, गिरीश कुमार उपमन्यु, शकील खान, राजेश रास्तोगी, यूसुफ खान, रमाकान्त शर्मा, सोमेंद्र मंगल, आरिफ खान सहित अन्य पत्रकारगण उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.