बसपा ने इटवा विधानसभा क्षेत्र में जनचौपाल लगा कर लोगों को कराया पार्टी की नीतियों से अवगत | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थनगर (यूपी), NIT:

बसपा ने इटवा विधानसभा क्षेत्र में जनचौपाल लगा कर लोगों को कराया पार्टी की नीतियों से अवगत | New India Times

बहुजन समाज पार्टी ने इटवा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत धोबहा में जनचौपाल आयोजित कर लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत कराया।

जानकारी के अनुसार जनचौपाल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बसपा के इटवा विधानसभा प्रत्याशी हरिशंकर सिंह ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों से जनता ऊब चुकी है और बसपा को ही एक मात्र विकल्प के रूप में देख रही है। बसपा को प्रदेश में जनता का भारी जनसमर्थन मिल रहा है। बसपा में ही सभी वर्गां का हित सुरक्षित है।

बसपा ने इटवा विधानसभा क्षेत्र में जनचौपाल लगा कर लोगों को कराया पार्टी की नीतियों से अवगत | New India Times

इसी क्रम में जनचौपाल को विशिष्ट अतिथि जिला उपाध्यक्ष ज्वाला प्रसाद राजभर, सेक्टर प्रभारी बस्ती मंडल भरत लाल निषाद, सेक्टर अध्यक्ष बस्ती मंडल रामनयन आनंद, जिला उपाध्यक्ष मुनिराम राजभर, पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश चमार, चौपाल आयोजक रमेश गौतम आदि ने सम्बोधित किया।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष इटवा अंगद राज गौतम, कौशल कुमार गौतम, वीरेंद्र कुमार, बुद्धिराम निषाद, बाकें लाल यादव, राधेश्याम गौतम, ठिक्के प्रसाद, रामजीत भारती, दिलीप चंद्र श्रीवास्तव, सुनील सिंह, मुकुन्द पाण्डेय, मुन्ना गिरी व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.