मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

देश के पूर्व प्रधान मंत्री स्वर्गीय अटल जी की जन्म जयंती को सारा राष्ट्र सुशासन दिवस के रूप मे मना रहा है। इस अवसर पर खंडवा क्षेत्र के सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल ने भाजपा जिलाध्यक्ष श्री मनोज जी लद्धवे के साथ आज प्रातः 8:30 बजे अटल कुंज भाजपा कार्यालय मोहन नगर के सामने स्थित अटल स्मृति स्थल पर जाकर अटल जी को नमन कर अपनी भावना व्यक्त की। इस अवसर पर अधिवक्ता श्री आदित्य प्रजापति, श्री सतीश देशमुख, वैद्य श्री सुभाष माने, डाक्टर मिश्रा एवं नरेंद्र शिंदे आदि उपस्थित थे।
