नरेंद्र कुमार, जामनेर/जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

भुसावल से जामनेर होकर औरंगाबाद जा रही इंडिगो कार MH 18 W 2412 को अज्ञात वाहन द्वारा कट मारा गया जिसके बाद कार का नियंत्रण छूट गया और वह सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त हो गई. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हादसे में कुल 3 लोगों की जान चली गई वहीं एक छह महीने का शिशु सुरक्षित है. यह हादसा सुबह 8 बजे हुआ. कार को कट मारने वाला अज्ञात वाहन मौका ए वारदात से फरार बताया जा रहा है. मृतकों की पहचान पंकज सैंदाने, प्रतिभा जगदीश सैंदाने तथा सुजाता हिवरे के रूप में की गई है. कार में पंकज के छह महीने के बेटे को खरोच तक नहीं आयी है. बच्चे को उसके परिजनों को सौंपा गया. कार मे सवार अन्य दो लोगों ऐ को उपचार के लिए अस्पताल रेफर किया गया है. मौके पर पहुंची पुलिस और स्वास्थ विभाग के कर्मियों ने राहत और बचाव कार्य किया.
कांक्रीट सड़क से बढ़ी रफ्तार
बुरहानपुर पहुर सड़क के कांक्रीटकरण होने के बाद वाहनों की गति काफी बढ़ गई है ऐसे में जहाँ मोड़ हैं वहाँ सूचना बोर्ड के अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं दिया गया है जबकि मोड़ पर सॉफ्ट ब्रेकर या ज़ेब्रा क्रासिंग होने चाहिए जो नहीं बनाए गए. Y point पर जहाँ तीन रास्ते मिलते हैं वहां भी कोई विजन साफ नहीं किया गया है न दिशा सूचक बोर्ड है. वैसे सड़क का 90 फीसद काम पूरा हो चुका है. उक्त हादसे के लिए अज्ञात वाहन की रफ्तार को कारण बनना बताया जा रहा है.
