यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

शिक्षक संघ एकीकृत की बैठक ब्लॉक सर मथुरा में आयोजित की गई जिसमें राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मेलन आयोजन को लेकर ब्लॉक कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के साथ चर्चा की गई जिसमें जिला अध्यक्ष श्रीमती रेखा शर्मा ने बताया कि धौलपुर जिले को राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मेलन कराने की जिम्मेदारी दी गई है जो आगामी 21, 22 जनवरी को आयोजित होगा इसमें संमस्त शिक्षकों से भाग लेकर सफल बनाने की अपील की। रामबरन कपासिया धौलपुर ब्लॉक अध्यक्ष व बारी ब्लॉक अध्यक्ष टीकम सिंह चाहर ने बताया कि राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मेलन की तैयारिया शुरू कर दी गयी है।संगठन की सदस्यता को अधिक से अधिक बढ़ाकर ऐतिहासिक सम्मलेन कराया जाएगा।ब्लॉक अध्यक्ष सरमथुरा परमानंद जी ने आगामी राज्य स्तरीय सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों से सक्रिय भागीदारी निभाने का आग्रह किया आशा शर्मा जी ने प्रांतीय सम्मलेन को सफल बनाने के लिए तन मन धन से जुड़ने की अपील की साथ ही 10000 रु का चैक प्रांतीय सम्मलेन में सहयोग राशि हेतु दिया। आगामी सम्मेलन को सफल बनाने हेतु शिक्षक हरिओम गर्ग व विनोद कुमार ने कहा कि मुख्य मांग NPS हटाओ OPS लाओ रहेगी राज्य स्तरीय सम्मेलन की तौयारिया को लेकर दीनदयाल कश्यप व महिपाल सैनी ने बताया कि प्रांतीय शिक्षक सम्मेलन को लेकर हमने और हमारी टीम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं.
बैठक मे वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीतू अग्रवाल,श्री ओमप्रकाश प्रजापत, श्री हरिओम कुमार शर्मा, श्री महिपाल सैनी, श्री विनोद कुमार, रणधीर सिंह, अमर सिंह मीणा, राहुल शर्मा, दीनदयाल कश्यप आदि उपस्थित रहे.
