संयुक्त अतिथि शिक्षक संघ ने अपनी मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

संयुक्त अतिथि शिक्षक संघ ने अपनी मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन | New India Times

संयुक्त अतिथि शिक्षक संघ धार द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी व सहायक आयुक्त धार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्राथमिक/ माध्यमिक विद्यालयों में स्थानांतरण व सेवा निवृत्त होने पर या अन्य कारणों से पोर्टल पर रिक्त पद प्रदर्शित नहीं होने से अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हो पा रही है। उक्त पदों पर अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति की जाये। इसी तरह सहायक आयुक्त महोदय से ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है, कि जिस विकासखंड में जुलाई माह से मानदेय भुगतान नहीं किया गया है वहां पर अतिशीघ्र मानदेय भुगतान व पोर्टल पर अतिथि शिक्षकों का अपलोड नहीं होने से ऑफलाइन अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति कर अतिशीघ्र मानदेय भुगतान करने की मांग की गई।
अतिथि शिक्षक विगत कई वर्षों से अल्प मानदेय पर कार्यरत होकर अपनी मांगों को लेकर समय-समय पर ज्ञापन सौंप रहे हैं।
इस दौरान संगठन के जिलाध्यक्ष लाखन चंदेल, गोवर्धन सिंह सिसौदिया, राजेन्द्र सिंह चंदेल, सादव शर्मा, इमरान मसुरी, सुरेशचंद्र मुवेल आदि उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article