बाइक राइडर पूजा यादव को किया गया सम्मानित | New India Times

साबिर खान, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

बाइक राइडर पूजा यादव को किया गया सम्मानित | New India Times

रविवार को ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश के द्वारा महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष व बाइक राइडर्स पूजा यादव को समिति के द्वारा उनके जन्मदिन पर देश की पहली बाइक राइडर बनने पर सम्मानित किया गया. ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित के निर्देशन में मथुरा महानगर महिला अध्यक्ष श्रीमती सरोज गोला के संयोजन में मथुरा की बाइक राइडर जिन्होंने सड़क हादसों को लेकर विभिन्न बाइक राइड की और लोगों को सड़क हादसों से जागरूक करने के साथ अभी तक 5000 हेलमेट लोगों को भेंट किए हैं. संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा कि हमारे लिए गौरव की बात है कि हमारी टीम से पूजा यादव एकलौती देश की बाइक राइडर हैं जिन्होंने बुलेट से एक टाइम में 10000 किलोमीटर के साथ 16 राज्यों का भ्रमण करते हुए लोगों को सड़क हादसों से जागरूक करते हुए अपनी बाइक राइड की है साथ ही वह देश की पहली महिला हैं जिन्होंने हिमाचल में बने अटल टर्मिनल तक अपनी बाइक से राइड की है. महिला महानगर अध्यक्ष श्रीमती सरोज गोला ने कहा कि हमारी महिला टीम के लिए गौरव की बात है कि हमारी टीम से देश की जानी-मानी बाइक राइडर हमारी टीम में हैं, उनके द्वारा समय-समय पर लोगों को जागरूक करने के लिए अनेक कार्यक्रम में उनको सम्मानित किया जा चुका है. उनके मिले हुए सामानों से हम महिलाएं अपने आपको गौरवान्वित महसूस करती हैं. कार्यक्रम में समिति की तरफ़ से प्रशस्ति पत्र देकर पूजा यादव को सम्मानित करते हुए मिठाई खिला कर उनको फूल माला पहनाई गई साथ ही उन्होंने अपने जन्मदिन पर वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष बाइक राइडर पूजा यादव ने केक काटते हुए ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति का आभार व्यक्त किया.

सम्मान कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव सत्यदेव शर्मा, महिला महानगर अध्यक्ष सरोज गोला, युवा महिला महानगर अध्यक्ष पूजा सिसोदिया, अंशुल अग्रवाल, सुनैना गुप्ता, अंकिता चतुर्वेदी, जय श्री चौधरी, संगीता सारस्वत आदि मुख्य रूप से शामिल रहे.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article