सीईओ ने किया इंदिरा रसोई का आकस्मिक निरीक्षण, भाेजन की गुणवत्ता व व्यवस्थाएं जांच दिए निर्देश | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

सीईओ ने किया इंदिरा रसोई का आकस्मिक निरीक्षण, भाेजन की गुणवत्ता व व्यवस्थाएं जांच दिए निर्देश | New India Times

मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद चेतन चौहान ने शनिवार शाम नगर परिषद क्षेत्र शहर के निहाल गंज थाने के पास में चल रही इंदिरा रसोई योजना का आकस्मिक निरीक्षण किया।निहालगंज थाने के पास स्थित इंदिरा रसोई पर आम आदमी की तरह रजिस्ट्रेशन करा फाेटाे युक्त पर्ची प्राप्त कर आठ रुपए की रसीद कटाई। भाेजन की थाली लेकर एक चपाती सब्जी व अन्य सामग्री टेस्ट कर भाेजन की गुणवत्ता जांची। संचालित इस रसोईघर के कार्मिकों काे तब तक पता ही नहीं चला कि उनके वहां आकस्मिक निरीक्षण हाे रहा है। यहां भाेजन की क्वालिटी व साफ-सफाई बेहतर पाई गई। यह रसोई 20 अगस्त काे शुरू हुई थी, तब से लेकर अब तक यहां 1 लाख 70 हजार 959 लाेग भाेजन कर चुके हैं। निहाल गंज थाने के पास संचालित कार्यकारी संस्था विद्याजन जागरण संस्थान धौलपुर द्वारा इंदिरा रसोई पर संचालकों ने थाली में मेन्यू के अतिरिक्त मिरचोनी व चटनी भी पराेस रखी थी। भाेजन की गुणवत्ता भी बेहतर पाई गई।इंदिरा रसोई में दिए गए शत प्रतिशत टारगेट से 118.97 प्रतिशत रही है। शनिवार काे यहां 225 लोगों ने लंच एवं सांयकाल तक 40 लाेगाें ने डिनर भाेजन किया। उन्होंने बताया कि यह रसोई भोजन प्रायोजित करने में संभाग में प्रथम स्थान पर रही है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने यहां के संचालक काे फ्रीज एवं साफ-सफाई के व्यवस्था बेहतर रखने व पर्याप्त प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि शहर में संचालित दो स्थानों के अलावा नगरीय क्षेत्रों में धौलपुर में तीन जगह, बाड़ी, बसेड़ी, राजाखेड़ा एवं सरमथुरा में भी इसी तरह की इंदिरा रसोई संचालित हाे रही है। कुल 7 रसोई संचालित है। इन सभी रसोईघरों में आठ रुपए में थाली आमजन के लिए उपलब्ध है। अमीर हाे गरीब काेई भी जरूरतमंद रसीद कटा भाेजन की थाली प्राप्त कर सकता है। यदि काेई व्यक्ति अपनी डाइट के अनुरूप दूसरी थाली लेना चाहे ताे वह दोबारा भी रसीद कटा कर ले सकता है।

अब तक जिले में इंदिरा रसोई से लगभग 8 लाख 65 हजार हुए लाभान्वित
20 अगस्त से शुरू हुई इंदिरा रसोई में 11 दिसम्बर तक 7 इंदिरा रसोई में कुल 8 लाख 64 हजार 980 लोग लंच व डिनर खाना खाकर लाभान्वित हो चुके है। धौलपुर की तीन इंदिरा रसोई में 4 लाख 40 हजार 840 लोग, बाड़ी में 1 लाख 33 हजार 633, बसेड़ी में 1 लाख 22 हजार 803,राजाखेड़ा में 1 लाख 43 हजार 652 लोग एवं 1 लाख 23 हजार 352 लोग खाना खाकर लाभान्वित हो चुके है।

आश्रम स्थल का भी किया निरीक्षण
निहालगंज थाने के पास विद्याजन जागरण संस्थान धौलपुर द्वारा संचालित इंदिरा रसोई के पास आश्रम स्थल का निरीक्षण किया। व्यवस्थाओं को जांचा और आश्रम स्थल में रह रहे लोगों से बातचीत की। इस अवसर पर जिला परियोजना अधिकारी अशोक कुमार मिश्रा, रसोई संचालक अजय राजावत सहित अन्य उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article