साबिर खान, मीरा-भाईंदर/मुंबई (महाराष्ट्र), NIT:

महाराष्ट्र राज्य के पूर्व राज्यमंत्री व मीरा भाईंदर महानगरपालिका के पूर्व विरोधी पक्ष नेता व एनसीपी लीडर डॉ आसिफ शेख ने एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार के 81 वें जन्मदिवस पर नये वर्ष 2022 के कैलेंडर का विमोचन शरद पवार द्वारा कराया। इस अवसर पर मौलाना मुफ्ती मंजुर जायजी, मीरा भाईंदर मनपा की पूर्व महापौर निर्मला सावले भी मौजुद थीं। पवार के जन्मदिन के अवसर पर डॉ आसिफ शेख ने उन्हें उनकी दिवंगत माताजी समाजसेविका श्रीमती शारदाबाई पवार की पेंटिंग विशेष रूप से भेंट की। डॉ आसिफ शेख द्वारा बनाये हुए नव वर्ष के कलेंडर में आगामी 2024 को होने वाले लोकसभा व महाराष्ट्र विधानसभा को देखते हुए मिशन फत्ह करने का संकल्प किया गया है। कॅलेंडर में ऐतिहासिक दिल्ली के लाल किले पर शरद पवार का फोटो प्रमुखता से प्रकाशित कर उन्हें प्रधानमंत्री बनने के लिए शुभकामनाएं देने के संकेत दिये गये हैं।कॅलेंडर में शरद पवार की माताजी शारदाबाई गोविंदराव पवार, उनकी पत्नी प्रतिभाताई पवार, राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार, महाराष्ट्र एनसीपी प्रदेशाध्यक्ष जयंत पाटील, सांसद सुप्रिया सुले व गृहनिर्माण मंत्री जितेंद्र आव्हाड का फोटो प्रकाशित किया गया है। कॅलेंडर के प्रकाशन पर महाराष्ट्र के एनसीपी नेता पूर्व विरोधी पक्ष नेता डॉ आसिफ शेख ने कहा है कि देश में सभी विपक्षी दलों को एक साथ लाने की क्षमता एनसीपी सुप्रिमो शरद पवार के पास है और वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकल्प के रूप में जनता अब शरद पवार जैसे भरभक्कम अनुभवी दिग्गज सर्वगुण व सर्व कला संपुर्ण ऐसा एकमात्र नेता को देख रही है।महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार व मनमानी तरीके से देश को चलाने वालों से देश की जनता परेशान ही नहीं बल्कि पूरी तरह से त्रस्त हो चुकी है और जनता परिवर्तन के मूड में दिखाई दे रही है और समय आने पर जनता अपना फैसला जरूर सुनाएगी। डॉ आसिफ शेख ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार जिस तरह से विपक्ष के नेताओं को सीबीआई, ईडी, आयटी, एनसीबी आदि केंद्र की एजन्सी द्वारा परेशान करके महाराष्ट्र की एनसीपी, काँग्रेस व शिवसेना गठबंधन महाविकास आघाडी सरकार को बदनाम कर हर संभव सरकार गिराने के असफल प्रयास कर रही है उसे जनता समझ रही है। शरद पवार के नेतृत्व में चल रही महाविकास आघाडी सरकार आगामी 25 साल तक बरकरार रहेगी।
