देश के लिए शहीद हुए सीडीएस विपिन रावत सहित 13 सपूतों तथा शहर की बुजुर्ग महिला शकुंतला बरबड़े को अखबार, राजनीति और समजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने दी श्रद्धांजलि | New India Times

रफीक आलम, दमुआ/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

देश के लिए शहीद हुए सीडीएस विपिन रावत सहित 13 सपूतों तथा शहर की बुजुर्ग महिला शकुंतला बरबड़े को अखबार, राजनीति और समजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने दी श्रद्धांजलि | New India Times

हाल ही में देश के लिए शहीद हुए सीडीएस विपिन रावत सहित 13 सपूतों तथा शहर की बुजुर्ग महिला शकुंतला बरबड़े को आज शुक्रवार को अखबार, राजनीति और समजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने सभा आयोजित कर भावों से भरी श्रद्धांजलि अर्पित की।आयोजन इंदिरा तिराहे पर समाचार की दुनिया से जुड़े स्थानीय लोगों के संगठन कन्हान प्रेस क्लब ने किया था। इस मौके पर वक्ता शिव यादव ने सीडीएस रावत और अन्य 13 शहीदों के शौर्य को याद किया तो पत्रकार साथी की बुजुर्ग माताजी शकुंतला वरबड़े के लिए भी भावनाएं व्यक्त की गईं। पुष्पांजलि अर्पण के बाद दिवंगतों के लिए उपस्थित लोगों ने मौन रखा। इस अवसर पर नायब तहसीलदार पूर्णिमा खण्डाइत, कन्हान प्रेस क्लब के अध्यक्ष रमेश कुमार राही, गुलाब बरबडे, रफीक आलम, श्याम अग्रवाल, मोहसिन चिश्ती, शिव यादव, बबूआ कश्यप सहित आस-पास के सभी पत्रकार के साथ समाज सेवी रवि शंकर साहू, भाजपा नेत्री किरण खातरकर, मनोज दवण्डे, विनोद निरापुरे सहित सभी गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

By nit