12 दिसंबर को थांदला में लगेगा फ्री मेडिकल कैम्प | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

12 दिसंबर को थांदला में लगेगा फ्री मेडिकल कैम्प | New India Times

थांदला रोटरी क्लब संजीवनी थांदला के तत्वावधान में गुजरात के एसएच साजी ऑर्थोपेडिक हॉस्पिटल द्वारा वृहद रूप से फ्री मेडिकल चैकअप कैंप का आयोजन 12 दिसम्बर, रविवार को थांदला के होटल महाराजा में किया जा रहा है।

जिसमें रीढ़ की हड्डी का टेड़ा होना, कमर व गर्दन, शोल्डर व घुटने आदि जोड़ो के दर्द, टूटी हड्डियों का इलाज, घुटना / कूल्हा / कंधा प्रत्यारोपण, दूरबीन के माध्यम से जोड़ों की जाँच, फ्रैक्चर, ऑस्टियोपोरोसिस, खेल से हुई चोट आदि अनेक प्रकार की हड्डी एवं स्पाईन रोग की निःशुल्क चिकित्सा कर दवाई दी जाएगी। उक्त शिविर में गुजरात के मशहूर हड्डी एवं स्पाईन रोग विशेषज्ञ डॉ . महंमद अकरम ए. साजी M.B.B.S. (M.S. Ortho) अपनी सेवाएं देंगे। शिविर प्रातः 10 बजे से 1 बजे तक आयोजित किया जाएगा इसलिए सभी जरुरतमन्द दर्दी नियत समय पर शिविर स्थल होटल महाराजा पर आकर लाभ ले सकते है अथवा शिविर के पूर्व अपना निःशुल्क पंजीयन रो. नीरज सोलंकी 9425486197, रो . विश्वाश सोनी 9425101278, रो. कमलेश दायजी 8319001941, रो. श्रेणिक जी गादिया 9425413241, रो. उमेश बृजवासी 9977907143, रो. पवन नाहर 9424567444, रो. हुसैनी नाकेदार 7869996650, रो. पंकज चोरड़िया 9406872857 अथवा अन्य रोटेरियन साथियों के पास दर्ज करवा सकते है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.