काॅलेज की पढाई ऑनलाइन करने की पालक महासंघ ने की मांग | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

काॅलेज की पढाई ऑनलाइन करने की पालक महासंघ ने की मांग | New India Times

पालक महासंघ के सदस्यों ने कलेक्टर दफ्तर पहुंच कर कलेक्टर प्रवीण सिंह को ज्ञापन सौंपते हुए काॅलेज की पढाई ऑनलाइन किए जाने की मांग की। संस्था जिलाध्यक्ष राजेश भगत ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी श्री मोहम्मद सुलेमान के हवाले से बताया कि कोरोना के नए वेरिएंट के अगले महीने यानी कि जनवरी में फैलने की आशंका है साथ ही राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रान केे केस मिलने के बाद मध्यप्रदेश में चिंता गहरा गई है। इन राज्यों से सटे मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में सख्ती करने की जरुरत है। बच्चे काॅलेज जा रहे हैं लेकिन उनका 100% वैक्सीनेशन नहीं हुआ है। इसलिए संक्रमण के खतरे की सम्भावना को देखते हुए ऑनलाइन क्लासेस की जाना चाहिए। पालक जाकीरा, शाहीना और बबीता वास्कले ने कहा कि ठंड का मौसम चल रहा है जिसको देखते हुए अगर समय रहते सावधानियां नहीं बरती गई तो संक्रमण तेजी से फैल सकता है। विश्व स्वास्थय संगठन और भारत सरकार निरन्तर प्रयास कर रही है और स्थानीय स्तर पर जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक कदम उठाए जाने की आवश्यकता है। इस अवसर पर अनिल शाह, मनीषा दलाल, प्रीति बालाजी वाले सरिता भगत, धर्मेंद्र सोनी, सुमित श्रॉफ, जय गंगराड़े, संजय चौधरी और अन्य पदाधिकारी गण मौजूद थे.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.