टीईटी परीक्षा पेपर लीक होने पर भड़के युवाओं ने शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

टीईटी परीक्षा पेपर लीक होने पर भड़के युवाओं ने शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला | New India Times

उत्तर प्रदेश में टीईटी परीक्षा पेपर लीक को लेकर भड़के युवाओं ने टाउन हॉल पर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक अनुराग राज त्रिवेदी व युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष इरफान हसन खां के संयुक्त नेतृत्व में प्रदेश के शिक्षा मंत्री का पुतला फूंक कर विरोध जताया. इस मौके पर त्रिवेदी ने कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है तब से लगातार होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लिक होते रहे युवाओं को हर वर्ष दो करोड़ के रोजगार देने का वादा करने वाली योगी सरकार इस कृत्य से युवा विरोधी साबित होती है. युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष इरफान हसन ने कहा कि युवाओं के साथ हमेशा खिलवाड़ होता है युवाओं के दम पर प्रदेश में आई सरकार को इस बार हम सब मिलकर प्रियंका गांधी जी के नेतृत्व में जड़ से उखाड़ फेंक एंगे.

इस मौके पर प्रमुख रूप से प्रदेश महासचिव रफी उल हसन, जिला उपाध्यक्ष प्रत्युष मिश्रा, हर्ष गंगवार , आमिल खान , सिकंदर अली, उत्तम शुक्ला व भारी संख्या में छात्र मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.