मेघनगर में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का हुआ सफल आयोजन, देश के प्रसिद्ध कवियों ने की शिरकत | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मेघनगर में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का हुआ सफल आयोजन, देश के प्रसिद्ध कवियों ने की शिरकत | New India Times

झाबुआ जिले के मेघनगर में “यादें” अखिल भारतीय कवि सम्मेलन मध्य प्रदेश के लोकप्रिय समाजसेवी सुरेश चंद्र जैन उर्फ पप्पू भैया के पिता स्वर्गीय पूरणमल जैन की स्मृति में संपन्न हुआ.

कार्यक्रम का श्री गणेश मां सरस्वती की तस्वीर व पूरणमल जैन की तस्वीर पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर अतिथियों द्वारा किया गया.

मेघनगर में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का हुआ सफल आयोजन, देश के प्रसिद्ध कवियों ने की शिरकत | New India Times

कवि सम्मेलन में देश के ख्याति प्राप्त कवि और कवित्रीयों ने शिरकत की जिसमें कवि कमलेश शर्मा ओजस्वी गीतकार अंतर्राष्ट्रीय कवि इटावा उत्तर प्रदेश, जानी बैरागी मालवा की शान राष्ट्रीय हास्य धमाका राजोद मध्यप्रदेश, शुभम त्यागी श्रंगार रस गीत गजल राष्ट्रीय कवित्री मेरठ उत्तर प्रदेश, सफल संचालक अशोक शुदरानी लाफ्टर चैंपियन हास्य व्यंग मुंबई महाराष्ट्र,
सुश्री मीनू शर्मा युवा दिलों की धड़कन श्रंगार रस कवित्री कोटा राजस्थान, मुजावर मालेगांवी हास्य वाह वाह क्या बात है के फेम मुंबई महाराष्ट्र, जिले की शान सूत्रधार निसार पठान रंभापुरी, ने कवि सम्मेलन में काव्य पाठ कर दर्शकों को हंसाया गुदगुदाया !

मेघनगर में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का हुआ सफल आयोजन, देश के प्रसिद्ध कवियों ने की शिरकत | New India Times

सुश्री मीनू शर्मा,,, दिलों की धड़कन किसी की नजर की प्यारी नहीं हूं छप्पन छुरी हूं कटारी नहीं हूं और यह नजर कहीं और डालना निसार जी शादीशुदा हूं कुमारी नहीं हूँ.

निसार पठान रंभा पूरी,,,,तुम्हारे हमारे बीच में इश्क के खुदा है दर्द तेरे हमारे जुदा है तू भी शादीशुदा है यह भी शादीशुदा है.

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्र के लोकप्रिय समाजसेवी सुरेश चंद्र जैन पप्पू भैया परिवार और उनकी टीम क्षेत्रीय विधायक वीर सिंह भुरिया आदी मुख्य अतिथि उपस्थित थे.

यादें कवि सम्मेलन में झाबुआ, राणापुर, थांदला, पेटलावद, पारा, कुंदनपुर, बामनिया, पिटोल आदि जगहों से बड़ी संख्या में काव्य प्रेमियों ने शिरकत की . बात चित हंसी ठहके नौक झौक के बीच देर रात्री तक महफिल सजी रही !

कवि सम्मेलन को सफल बनाने के लिए जो लोग उपस्थित रहे उन सभी का आयोजक टीम ने आभार माना है.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.