भोपाल पुलिस एवं नारकोटिक विंग्स के संयुक्त तत्वाधान में नशीले पदार्थों के प्रति जागरूक रहने के लिए छात्र छात्राओं को दिया गया एक दिन का प्रशिक्षण | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल पुलिस एवं नारकोटिक विंग्स के संयुक्त तत्वाधान में नशीले पदार्थों के प्रति जागरूक रहने के लिए छात्र छात्राओं को दिया गया एक दिन का प्रशिक्षण | New India Times

भोपाल पुलिस एवं नारकोटिक विंग्स के संयुक्त तत्वाधान में नशीले पदार्थों के प्रति जागरूक रहने के लिए शासकीय हाई स्कूल नयापुरा लालघाटी में कक्षा नवीं एवं दसवीं के छात्र छात्राओं को नशीले पदार्थ के बारे में जानकारी दी गई, उन्हें नशीले पदार्थों का सेवन ना करने तथा नशीले पदार्थों के प्रति जागरूक रहने के लिए कहा गया साथ ही साथ बच्चों को गुड और बैड टच के बारे में भी बताया गया। बच्चों को विभिन्न प्रकार के प्रचलित नशीले पदार्थ एवं नशीली दवाइयों के बारे में बताया गया साथ ही साथ नशीली दवाइयों का बुरा परिणाम आपकी सेहत के ऊपर क्या पड़ सकता है इस के बारे में भी जानकारी दी गई। इस के इलावा यह भी बताया गया कि सामाजिक आर्थिक रूप से भी इंसान इन नशीले पदार्थों के सेवन करने पश्चात अपने जीवन को किस प्रकार अंत की ओर ले जाता है। नशीले पदार्थों से संबंधित एनडीपीएस एक्ट के विभिन्न प्रावधानों के बारे में अवगत कराया गया साथ ही साथ बच्चों को सुरक्षा की दृष्टि रखते हुए गुड टच बैड टच के बारे में भी जानकारी दी गई एवं विभिन्न नियम कानून एवं के बारे में भी बताया गया एवं विभिन्न धाराओं के तहत होने वाली कार्रवाइयों के बारे में अवगत कराया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article