भाजपा मंडल अध्यक्ष 50 साथियों के साथ सपा में हुए शामिल | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

भाजपा मंडल अध्यक्ष 50 साथियों के साथ सपा में हुए शामिल | New India Times

शाहजहांपुर के बिजलीपुरा स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर भाजपा जलालाबाद मंडल के अध्यक्ष रहे गौरव गुप्ता व उनकी पत्नी श्रीमती स्नेहा गुप्ता अपने लगभग 50 साथियों के साथ समाजवादी पार्टी में सपा जिला अध्यक्ष तनवीर खान व जलालाबाद के सपा विधायक कुंवर शरद वीर सिंह के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी में शामिल हुए और मा. अखिलेश यादव जी में आस्था व्यक्त की और 2022 के विधानसभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी की जीत के लिए जी-जान से जुटने का संकल्प लिया.

इस मौके पर सपा जिला अध्यक्ष तनवीर खान व जलालाबाद के सपा विधायक कुंवर शरद वीर सिंह ने समाजवादी पार्टी का हाथों में झंडा देकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई.

इस मौके पर गौरव गुप्ता व उनकी पत्नी श्रीमती स्नेहा गुप्ता ने सपा जिला अध्यक्ष तनवीर खान व जलालाबाद के सपा विधायक कुंवर शरद वीर सिंह को साईकिल चुनाव चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article