ग्राम पंचायत झुनकू की नल जल योजना 1 सप्ताह से पड़ी है बंद, ग्राम के लोग पानी की समस्या को लेकर हो रहे हैं परेशान, मामले को लेकर जिम्मेदार जवाब देने से काट रहे हैं कन्नी | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

ग्राम पंचायत झुनकू की नल जल योजना 1 सप्ताह से पड़ी है बंद, ग्राम के लोग पानी की समस्या को लेकर हो रहे हैं परेशान, मामले को लेकर जिम्मेदार जवाब देने से काट रहे हैं कन्नी | New India Times

देवरी नगर से लगी हुई ग्राम पंचायत झुनकू संजय नगर में विगत 1 सप्ताह से नल जल योजना बंद पड़ी हुई हैं।जिसके कारण पानी की सप्लाई व्यवस्था नहीं की जा रही है। जिसके कारण ग्राम पंचायत के लोग पीने के पानी के लिए परेशान हो रहे हैं। मामले को लेकर पीएचई विभाग के अधिकारियों सहित जिम्मेदार ठेकेदार का उदासीन रवैया देखा जा रहा है ज्ञात हो की विगत कुछ माह पूर्व नल जल योजना की टंकी और पानी सप्लाई की लाइन चालू की गई थी जिस का संचालन प्रॉपर तरीके से ठेकेदार द्वारा नहीं किया जा रहा है एवं ना ही गुणवत्तापूर्ण कार्य किया गया है नल जल योजना के निर्माण कार्य से लेकर चालू करने तक ठेकेदार और विभाग के द्वारा लापरवाही और अनियमितताएं बरती गई जिसका खामियाजा ग्राम वासियों को भुगतना पड़ रहा है ग्राम वासियो ने आरोप लगाते हुए कहा है कि ठेकेदार के द्वारा कीये गये कार्य में भारी लापरवाही और अनियमितताऐ बरती गई है। जिसके कारण ग्राम वासियों को शासन की योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है इस संबंध में ग्राम वासियों के द्वारा क्षेत्रीय विधायक से लेकर विभागीय अधिकारियों को लिखित व मौखिक रूप से कई बार शिकायतें की गई बावजूद इसके पीएचई विभाग की एसडीओ प्रांजली राय के द्वारा इस गंभीर समस्या पर कोई सुध नहीं ली गई ना ही कोई कार्यवाही की गई।

ग्राम पंचायत झुनकू की नल जल योजना 1 सप्ताह से पड़ी है बंद, ग्राम के लोग पानी की समस्या को लेकर हो रहे हैं परेशान, मामले को लेकर जिम्मेदार जवाब देने से काट रहे हैं कन्नी | New India Times

ग्राम में नल जल योजना सिर्फ नाम मात्र की चालू की गई है पानी की सप्लाई ग्राम के कई वार्डों में आज तक चालू नहीं की गई वहीं कई वार्डों में सप्ताह में दो-दो तीन-तीन दिन तक पानी की सप्लाई चालू ही नहीं की जाती उक्त कार्य में सबसे बड़ी लापरवाही यह देखने को मिल रही है की ठेकेदार के द्वारा ग्राम की सड़कें खोद कर पाइपलाइन डाली गई थी जिसमें सीमेंट कंक्रीट डालकर सड़कें रिपेयरिंग करना थी जिसमे धूल युक्त डस्ट से कंक्रीट मसाला डालकर लापरवाही पूर्वक आधा अधूरा कार्य किया गया है जितनी सड़क खोदी गई थी उससे कम जगह में रिपेयरिंग कर टाला मटोली कर दी गई जिस कारण से सड़कें जगह-जगह क्षतिग्रस्त और गड्ढे नुमा सड़कें ग्राम के लोगों को मुसीबत का सबब बनी हुई हैं उक्त सड़क पर उड़ती धूल और गड्ढों वाली सड़कों पर चलना मुश्किल हो रहा है ग्राम वासियों ने जानकारी देते हुए बताया की हाल ही में विगत 1 सप्ताह से ग्राम पंचायत मैं पानी की सप्लाई बंद चल रही है जिस के संबंध में ठेकेदार के कर्मचारियों का कहना है कि पानी सप्लाई की मैन लाइन का कार्य चल रहा है जब कार्य पूर्ण होगा तभी पानी मिल पाना संभव होगा।

वही इस संबंध में पीएचई विभाग के ठेकेदार संजय जैन से जब स्थानीय मीडिया के द्वारा समस्या को लेकर जवाब मांगा गया तो वह कैमरे की नजर से बचते और भागते नजर आए ठेकेदार के द्वारा कोई जवाब नहीं दिया गया।

वहीं पीएचई विभाग की एसडीओ प्रांजली राय से फोन पर संपर्क करने पर उनके द्वारा फोन रिसीव नहीं किया गया।

ग्राम कि उक्त समस्या को लेकर मीडिया के द्वारा अनुविभागीय अधिकारी एडीएम अमन मिश्रा से शिकायत की गई है जिस के संबंध में एसडीएम अमन मिश्रा ने जल्द ही समस्या का निराकरण करने और पीएचई विभाग के एसडीओ से बात करने की बात कही है.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article