सलमान चिश्ती, रायबरेली ( यूपी ), NIT;
रायबरेली जिले के खीरों तहसील के गुरबख्श गंज सिमरी मार्ग जो दर्जनों मार्गों को जोड़ने वाली प्रमुख सड़क है, वर्षों से खराब है। मामूली बारिश होते ही पूरी सड़क जलमग्न हो जाती है, जिससे मोहल्ले वासियों के साथ राहगीर परेशान होते हैं।
गुरबख्शगंज सिमरी मार्ग यह सड़क कई वर्षों से खराब चली आ रही है। जगह-जगह एक से दो फुट गहरे गड्ढे हो गए हैं। उचित निकासी नहीं होने के कारण इस क्षेत्र में पानी हमेशा भरा रहता है। बुधवार को हुई बारिश से यह सड़क कीचड़ में तब्दील हो गई है। मोहल्लेवासियों के साथ राहगीर कीचड़ के बीच से होकर निकलने को मजबूर हैं।
सड़क पूरी तरह उखड़ गई है। एक से दो फुट गहरे गड्ढे हो गए हैं। बारिश होते ही पुरे सड़क में पानी भर जाता है। बच्चे तो आए दिन कीचड़ में गिर रहे हैं। सड़क बनने का आश्वासन अब तक पूरा नहीं हुआ है। वही खीरों चौराहे पर सड़क खराब होने के कारण खीरों सिमरी मार्ग बुरी तरह बेहाल है। दुर्घटनाओं को दावत दे रही यह सड़कें राहगीरों और मोहल्ले वासियों के लिए सिरदर्द बना हुआ है। लोगों ने जल्द से जल्द इसे बनाने की मांग की है।
