संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ, पन्ना (मप्र), NIT:

आज अमानगंज नगर में कांग्रेस की जिला अध्यक्षा शारदा पाठक का प्रथम नगर आगमन हुआ जिसमें कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्षा का जगह जगह स्वागत किया इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं की शाला मोहल्ला में स्थित मंगल भवन में आगामी चुनाव को लेकर रणनीति तैयार करते हुए बढ़ती महगाई के विरोध में गुनौर विधायक शिवदयाल बागरी एवं कांग्रेस जिला अध्यक्षा शारदा पाठक के नेतृत्त्व में मंगल भवन में सभी कोंग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें पार्टी की मजबूती के लिए चर्चा की एवं आगामी चुनाव के लिए मंथन किया गया. ठीक इसके उपरांत एकत्रित समस्त कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा मंगल भवन से बढ़ती हुई महगाई के विरोध में केंद्र एवं राज्य की भाजपा सरकार को घेरते हुए डी.जे. की धुन पर प्रचलित गीत महंगाई डायन खाय जात है और शिवराज हमसे डरता है पुलिस को आगे करता के नारों का उद्घोष करते हुए कांग्रेसियों का रैला पैदल यात्रा करते हुए रेंज ऑफिस, नया बस स्टैंड, थाना तिराहा, गाँधी चौक होते हुए भगत सिंह चौराहा पहुंचे जहाँ उन्होंने बढ़ती हुई महगाई एवं अमानगंज में सिविल अस्पताल सहित बिभिन्न मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महामहिम राष्ट्पति एवं राज्यपाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा. इस दौरान गुनौर विधायक शिवदयाल बागरी, मनीष मिश्रा, निर्पेन्द्र सिंह परिहार, मनोज सेन, संदीप तिवारी, अक्षय तिवारी, वैभव थापक, राजाराम तिवारी, पवन जैन, आंनद शुक्ला, शशिकांत दीक्षित, हक्कुन दहायत, भभूत सिंह, राजपूत सौरभ दुबे, संजय रेजा, धूराम चौधरी, राधा चौधरी, भूपेंद्र सिंह, इंदु तिवारी, लक्ष्मी दहायत, अरुण सक्सेना, दिनेश पांडेय, पुष्पेंद्र सोनी, वसीम खान, डॉ बलवान सिंह राजपूत, पुर्षोत्तम पिड़हा, हीरा जाटव, ज्ञान चतुर्वेदी, कन्हैया ताम्रकार, प्रह्लाद तिवारी, मोती दुबे, महेंद्र तिवारी, जीवन लाल सिद्धार्थ, मुकेश राजदीप चतुर्वेदी, मुन्ना पल हरी चौधरी, कमल सिंह राजपूत आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे.
