वी. के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

सोमवार की शाम डीएम महेंद्र बहादुर सिंह व एसपी विजय दुल ने छठ पूजा पर्व की तैयारियों को देखने सेठ घाट पहुंचे। जहां उन्होंने मौजूद अधिकारियों को आयोजन के संबंध में जरूरी निर्देश दिए।
डीएम एसपी ने छठ पूजा आयोजन समिति के अध्यक्ष सूबेदार सिंह एवं संरक्षक मृगाग शेखर उपाध्याय से छठ पूजा पर्व की तैयारियां जानी। प्रशासन की ओर से हर जरूरी मदद प्रदान करने के लिए आश्वस्त किया। डीएम ने घाट का भ्रमण कर साफ सफाई देखी। मौके पर मौजूद वन विभाग की टीम को निर्देश दिए कि पूजा के दौरान उनकी टीम नदी में नाव पर सवार होकर सतत दृष्टि रखे, ताकि मगरमच्छ को पूजा स्थल से दूर रहे। डीएम ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद आरआर अंबेश एवं खंड विकास अधिकारी लखीमपुर पीयूष कुमार सिंह को व्यवस्थाओं के संबंध में जरूरी निर्देश दिए।
इस दौरान उपजिलाधिकारी सदर राजेश कुमार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद आरआर अम्बेश, खंड विकास अधिकारी लखीमपुर पीयूष कुमार सिंह, वन विभाग की टीम व आयोजन समिति के लोग मौजूद रहे।
