226 करोड़ की 101 परियोजनाओं का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

226 करोड़ की 101 परियोजनाओं का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण | New India Times

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शहीदों की नगरी जनपद शाहजहांपुर में 226 करोड़ रुपए की 101 परियोजनाओं का लोकार्पण करते हुए विरोधियों पर जमकर निशाना साधा।

खिन्नी बाग रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 226 करोड़ रुपए की 101 परियोजनाओं का किया लोकार्पण।

मुख्यमंत्री ने कहा की अशफाक उल्ला खां, ठाकुर रोशन सिंह, पंडित राम प्रसाद बिस्मिल जैसे क्रांतिकारियों का नाम सामने आ जाता है जो बड़े गौरव की बात है साथ ही परमवीर चक्र विजेता यदुनाथ सिंह का भी उन्होंने जिक्र किया और सभी शहीदों की धरती के क्रांतिकारियों को नमन किया. विभिन्न परियोजनाओं में लाभार्थियों को स्वयं मुख्यमंत्री ने मंच पर मकान चाबी सौंपी व चेक दिया.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना साथ साथ आए, मंच पर आते ही कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने 5 मिनट तक जनता को संबोधित किया उसके बाद मुख्यमंत्री ने जनता को संबोधित किया और अपने विकास कार्यों को गिनाया और विरोधियों पर तंज कसा. 226 करोड़ की 101 परियोजनाओं का बटन दबाकर उद्घाटन किया. मुख्यमंत्री के आने से पहले कई वक्ताओं ने जनता को संबोधित किया. मंच पर कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद, सांसद अरुण सागर, विधायक चेतराम, दर्जा प्राप्त मंत्री मिथिलेश कुमार, जिला पंचायत पंचायत अध्यक्ष ममता यादव, डीपीएस राठौर आदि रहे मौजूद।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.