त्रिवेंद्र जाट, सागर (मप्र), NIT:

कांग्रेस सेवादल ग्रामीण जिला सागर के जिलाध्यक्ष डॉ राजेन्द्र चौबे ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को उनके ट्विटर व मेल अकाउंट पर पत्र लिखकर मांग की है कि उनकी बीजेपी सरकार जो मध्यप्रदेश की जनता से देश में पेट्रोल-डीजल पर सर्वाधिक वैट टैक्स वसूल कर रही है उसमें पंजाब की कांग्रेस सरकार जैसी वैट टैक्स में कटौती कर 10 रुपये पेट्रोल पर और 5 रूपये डीजल पर कम कर प्रदेश की जनता को, जो अंधाधुंध बढ़ रही महंगाई की चपेट से पिस रही है को थोड़ी राहत दे. यदि मध्यप्रदेश की सरकार को पंजाब की कांग्रेस का अनुसरण करने से गुरेज हो तो वह मंहगाई से कराह रही आम जनता को बीजेपी शासित पडौसी राज्य गुजरात की भांति पेट्रोल-डीजल के दामों में कुछ मुनाफा कम लेकर आम जनता को राहत दे. डॉ चौबे ने उक्त राज्यों के द्वारा दी जा राहत के सम्बंध मे प्रकाशित खबरों की कटिंग को भी प्रदेश की बीजेपी सरकार के मुखिया मुख्यमन्त्री जी के सोशल अकाउंट पर पत्र के साथ प्रेषित की है.
