रतनगढ़ पहुंचकर श्रृद्धालुओं ने की माँ रतनगढ़ माता एवं कुँअर बाबा की पूजा अर्चना, कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने व्यवस्थाओं पर रखी नज़र | New India Times

गुलशन परूथी, ब्यूरो चीफ, दतिया (मप्र), NIT:

रतनगढ़ पहुंचकर श्रृद्धालुओं ने की माँ रतनगढ़ माता एवं कुँअर बाबा की पूजा अर्चना, कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने व्यवस्थाओं पर रखी नज़र | New India Times

दतिया जिले के माँ रतनगढ़ माता मंदिर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी श्रृद्धालुओं ने माँ रतनगढ़ माता मंदिर एवं कुँअर बाबा मंदिर पहुंचकर दर्शन लाभ लिया। दीपावली के दूसरे दिन दौज पर माँ रतनगढ़ माता मंदिर पर दतिया सहित आसपास जिलों के साथ ही बुन्देलखंड़ क्षेत्र के श्रृद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा श्रृद्धालुआंे को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए व्यवस्थाओं के संबंध में पुख्ता प्रवंध किए गए थे।

रतनगढ़ पहुंचकर श्रृद्धालुओं ने की माँ रतनगढ़ माता एवं कुँअर बाबा की पूजा अर्चना, कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने व्यवस्थाओं पर रखी नज़र | New India Times

कलेक्टर श्री संजय कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्री अमन सिंह राठौर ने अधिकारियों के साथ रतनगढ़ माता मंदिर एवं कुँअर बाबा मंदिर का निरीक्षण किया। प्रशासन के बेहतर प्रबंधन के कारण बिना किसी व्यवधान के लगभग 12 लाख श्रृद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। माँ रतनगढ़ मंदिर पर 5 नवम्बर की शाम से ही श्रृद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.