अखिल भारतीय उर्दू शिक्षक संघ की खंडवा जिला इकाई का हुआ गठन | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, खंडवा/बुरहानपुर (मप्र), NIT:

अखिल भारतीय उर्दू शिक्षक संघ की खंडवा जिला इकाई का हुआ गठन | New India Times

अखिल भारतीय उर्दू शिक्षक संघ की खंडवा जिला इकाई की बैठक रुबाब खान पठान की सरपरस्ती में तथा मोहम्मद अबरार (प्राचार्य गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल) की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर अशफाक खान, प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद अनीस, प्रदेश संगठन मंत्री मोहम्मद फहीम तथा बुरहानपुर ब्लॉक अध्यक्ष सैयद शहजाद अली आदि विशेष अतिथि के रुप में उपस्थिति थे। अतिथियों के स्वागत के बाद बैठक में में शामिल खंडवा ज़िले की विभिन्न स्कूलों के शिक्षकों ने सर्वसम्मति से निर्विरोध जिला अध्यक्ष सैय्यद नोमान हसन को नियुक्त किया, वहीं जिला संरक्षक पद पर हिमायूंफर सर को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। विशेष अतिथि के रुप में उपस्थित प्रदेश पदाधिकारीयों ने जिला अध्यक्ष तथा कार्यकारिणी सदस्यों का फूल माला से स्वागत किया। बैठक में सर्व प्रथम मोहम्मद फहीम ने कमेटी के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। सैयद शहज़ाद अली ने संगठन में किये गए कार्यों को विस्तार से बताया तथा अन्य संगठन और अखिल भारतीय उर्दू शिक्षक संघ के काम करने के तरीके पर रोशनी डाली। मोहम्मद अनीस ने भी मध्य प्रदेश में संगठन के गठन पर विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई।

अखिल भारतीय उर्दू शिक्षक संघ की खंडवा जिला इकाई का हुआ गठन | New India Times

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ अशफ़ाक़ खान ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वासिल अली तथा राष्ट्रीय महामंत्री एवं फाउंडर साजिद निसार साहब के द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न राज्यों में किए गए गठन,उर्दू के कल्याण, शिक्षकों की समस्याएं और उनके निराकरण को मज़बूती के साथ काम करने तथा स्कूलों के अपग्रेड करने जैसे मसले पर सभी के सामने अपने विचार व्यक्त किए। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ने भी अपनी बात रखी तथा संगठन की एकता मजबूत करने पर बल दिया बैठक में डॉ अय्यूब खान, प्रोफेसर बी एड कॉलेज, डॉ आसिम खान, मोहम्मद अख़लाक़, जावेद क़ादरी, हनीफ सर, अपाक्स के जिला अध्यक्ष शाहीद सर, मतीन खान सर, आरेफ़ा मैडम, नूरजहाँ मैडम, वाजेदा परवीन मैडम, शहबाज़ खान सर,अरफीया ख़ान,शकीला खान, असलम खान, शफी पठान, शाहजहां खान, रुबीना मैडम, शाहेदा मैडम, जिया आज़ाद, शफी पठान तथा विभिन्न शालाओं के शिक्षक शिक्षिकाये आदि उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन रऊफ ख़ान ने तथा आभार रफीक सर ने माना।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.