वागेश्वरी माता मंदिर में पूजा अर्चना कर आशिर्वाद प्राप्त करेंगे नवनिर्वाचित सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

वागेश्वरी माता मंदिर में पूजा अर्चना कर आशिर्वाद प्राप्त करेंगे नवनिर्वाचित सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल | New India Times

सांसद कार्यालय बुरहानपुर से श्री नरेंद्र शिंदे जी ने बताया कि खंडवा संसदीय क्षेत्र के नवनिर्वाचित सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल दीपावली के पावन पर्व के पूर्व माँ लक्ष्मीजी धन तेरस के दिन वोटों की वर्षा कर जीत को यादगार बनाया है। दीपावली के दिन सांसद श्री पाटिल देवदर्शन कर अपने संसदीय क्षेत्र के विकास हेतु आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। भाजपा के जमीनी कार्यकर्ताओं द्वारा श्री पाटिल की जीत के लिए धामनगाव के प्रसिद्ध वागेश्वरी माता के मंदिर में मन्नत स्वीकार की थी,उन तमाम कार्यकर्तायो के साथ माँ वागेश्वरी मन्दिर मे जीत की मन्नत पूर्ण कर आशीर्वाद प्राप्त कर अन्य स्थानों पर दर्शन करेंगे। दोहपर बाद सांसद कार्यालय पुराने रेस्ट हॉउस के सामने अपने कार्यकर्ताओं से मुलाकात (भेंट) कर जीत एवम दीपावली के पावन पर्व की बधाईया एवम शुभकामनाएं देते हुए जमीनी कार्यकर्तओं का आभार व्यक्त करेंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.