मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

शुभ दीपावली त्योहारोत्सव के उपलक्ष्य में पुलिस लाइन में तीन दिवसीय मेला लगाया गया है।
श्रीमती देवी आनन्द, अध्यक्षा वामा सारथी पत्नी एस. आनन्द ने बताया की श्रीमती सोनिया गोयल धर्मपत्नी मुकुल गोयल (पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश), अध्यक्षा वामा सारथी उ0प्र0, श्रीमती स्मिता वर्मा धर्मपत्नी अविनाश चन्द्र (अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन, बरेली), के तत्वाधान में पुलिस लाइन में दीपावली त्यौहारोत्सव के उपलक्ष्य में पुलिस परिवार के लिए पुलिस लाइन में मेला लगाया गया, पुलिस परिवार के बच्चों महिलाओं को दीपावली में जरूरत के प्रत्येक सामान बस्तुओं को सुगमता से उपल्ब्ध कराने एवं खरीददारी के लिए दूर बाज़ारों से छुटकारा दिलाने हेतु 3 दिवसीय मेले का आयोजन किया गया।
श्रीमती देवी आनन्द कहा कि धन की बचत हेतु मेले में बाजार से कम कीमत पर उपलब्ध स्टालों, जिसमें गर्म ऊनी वस्त्र, बर्तन, मिट्टी के दीपक, खील बताशे, क्राकरी, खिलौने, पुलिस कैण्टीन द्वारा स्टॉल लगाये गये हैं। इसके अलावा पुलिस परिवार के बच्चों के मनोरंजन के लिये मेले मे अलग-अलग तरह के झूले भी लगाये गये हैं।
मेले को अत्यधिक शोभनीय बनाने में महिला रिक्रूट आरक्षियों तथा पुलिस परिवार के बच्चों द्वारा बढ-चढकर भाग लेकर बनाई गयी मनभावन भिन्न- भिन्न प्रकार की रंगोली, कलाकृतियों ने मेले में आने वाले सभी लोगों के मन को मोहित किया जिसकी सभी के द्वारा प्रशंसा की गयी।
