नगरसेवक व समाजसेवी श्री पिंटू कोठारी बने समाज के लिए एक आदर्श | New India Times

लियाक़त शाह, भुसावल/जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

नगरसेवक व समाजसेवी श्री पिंटू कोठारी बने समाज के लिए एक आदर्श | New India Times

भुसावल शहर के नगर सेवक तथा साईजीवन के प्रबंधक श्री पिंटू कोठारी भुसावल शहर के लिए एक आदर्श व्यक्ति बने हुए है. पिछले साल कोरोना काल में जहाँ मानो जीवन थम सा गया था उसके दौरान पिंटू कोठारी ने लोगों की सेवा कर इंसानियत को जिंदा किया. कोरोना महामारी के दौरान घरेलू संगरोध के लिए 1,200 लोगों को सहायता, जरूरतमंदों को खाद्यान्न का वितरण, अस्पताल में भर्ती और मृतकों का अंतिम संस्कार. कोठारी ने सभी काम को बखूबी अंजाम दिया. गरीब बेसहारा और असहाय मजदूरों को काम दिया तो किसी को को बाहर गांव के लोगों को किराया देकर अपने घर जाने में मदद की. कोरोना काल में लोगो की मदद के लिए कई सरकारी और गैर सरकारी संस्थान ने उनको सम्मानित किया साथ ही शहर में कई बार कोरोना योद्धा से भी सम्मानित किया जा चुका है. हमारे संवाददाता लियाकत शाह से बात करते हुये उन्होंने कहा कि मेरे लिए समाज सेवा सब से पहले काम और कर्तव्य है उसके बाद सब कुछ है. मुझे मिला हुआ इंसान कभी भूखा न रहे और न ही मायूस लौट कर जाए. आखिर में परमेश्वर के पास अच्छे कर्म ही काम आने वाले है न की पैसा या मेरा पद.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.