प्रशासन शहरों के संग अभियान के अंतर्गत विशेष छूट का लाभ उठाएं, पट्टा बनवाएं: डीएम | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

प्रशासन शहरों के संग अभियान के अंतर्गत विशेष छूट का लाभ उठाएं, पट्टा बनवाएं: डीएम | New India Times

राज्य सरकार के निर्देशानुसार एवं मंशानुरूप जरूरतमंद लोगों को राहत प्रदान के लिए प्रशासन शहरों के संग अभियान 2021 का जिला कलेक्टर राकेश कुमार जायसवाल के मुख्य आतिथ्य में नगर परिषद ऑडिटोरियम में शुभारंभ हुआ। उन्होंने प्रशासन शहरों के संग अभियान के अंतर्गत आयोजित शुभारंभ कार्यक्रम में प्रथम दिन 65 पट्टों का वितरण किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि सरकार द्वारा इस प्रकार की बम्फर छूट का अवसर पहली बार प्रदान किया है जिसमें 69-ए के अंतर्गत 10 हजार रुपये के स्थान पर अब विशेष छूट में 500 रुपये में पट्टा मिलेगा। यह पट्टा फ्री होल्ड पट्टा रहेगा। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा है कि सरकार के अभियान प्रशासन शाहरीं के संग के अंतर्गत सरकार द्वारा देय विशेष छूट का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि 300 वर्ग मीटर तक का भूखण्ड होने पर नियत मात्र 1 हजार रुपये में भूमि नामांतरण करवा सकेंगे एवं 300 वर्ग मीटर से अधिक का भूखंड होने पर अतिरिक्त चार्ज जमा कराना होगा। भू-उपयोग परिवर्तन चार्ज में भी 50 प्रतिशत की भारी छूट राज्य सरकार द्वारा अभियान के अंतर्गत रहेगी। यह सभी विशेष छूट अभियान के अंतर्गत रहेंगी इसलिए ज्यादा से ज्यादा बम्फर लाभ उठायें। उन्होंने नगर परिषद कमिश्नर को प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने पार्षदगणों से आवाह्न किया कि अपने अपने वार्ड में लोगों को पट्टे बनवाने हेतु जागरूक करें ताकि राज्य सरकार की मंशानुरूप ज्यादा से ज्यादा लोगों को पट्टा जारी किए जा सकें। भूखण्ड उप विभाजन एवं अपेक्षित बनने वाले पट्टों के संबंध में जानकारी ली। सभापति नगर परिषद खुशबू सिंह ने नवीन पट्टा धारियों का अभिवादन करते हुए कहा कि सरकार के इस प्रशासन शहरों के संग अभियान के अंतर्गत 10 हजार का पट्टा अब मात्र 500 रुपये में मिलेगा जिसका ज्यादा से ज्यादा विशेष छूट का लाभ उठाएं और पट्टा बनवायें एवं ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करें। इस अवसर पर कमिश्नर नगर परिषद लजपाल सिंह ने बताया कि वार्डवार कैम्पों का आयोजन कर लोगों की सुविधानुसार पट्टों के बनवाने की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। वार्डवार सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशानुसार जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। डोर टू डोर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस अवसर पर पूर्व उप सभापति निशांत चौधरी, पार्षदगणों सहित अन्य मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.