मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

असली सोने के सिक्के दिखाकर नकली सोने के सिक्कों को बेचने वाले तीन शातिर ठगों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है।
धर्मेंद्र कुमार प्रभारी थाना सदर बाजार, रोहित कुमार एसओजी प्रभारी की संयुक्त टीम ने 31 अक्टूबर की रात को होमगार्ड कार्यालय के पास रिंग रोड से पुलिस मुठभेड़ के दौरान एशकील नि0, धक्का कस्बा व थाना पूरनपुर जनपद पीलीभीत, सुखदेव नि0 रतनपुर कुंडा थाना पुवाया, मेहंदी हसन नि0 मोहल्ला ढका कस्बा व थाना पूरनपुर जनपद पीलीभीत कर गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो मोटरसाइकिल बिना कागज, 230 पीली धातु के सिक्के बजन 1,100 किलोग्राम दो लोगों के कब्जे से एक तमंचा व कारतूस व खोका बरामद किया है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में रोहित कुमार एसओजी प्रभारी, उ0 नि0 पंकज चौधरी कैंट चौकी प्रभारी, सुशील शर्मा, राजाराम पाल सिंह, अमरजीत, उदयवीर सिंह आदि पुलिस टीम शामिल रही है.
एस. आनन्द पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ऐसी सूचना मिल रही थी कि असली सोने के सिक्के दिखाकर नकली सोने के सिक्के बेचने वाले गिरोह के लोग जनपद में सक्रिय हैं. इस सूचना पर एसओजी को लगाया गया था. सटीक जानकारी मिलने पर एसओजी व सदर बाजार पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है जिसमें शकील और मेहंदी हसन जनपद पीलीभीत के हैं वहीं सुखदेव जनपद शाहजहांपुर का है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से 1 किलो से ज्यादा के नकली सोने के सिक्के बरामद किए गए हैं तो वहीं एक सोने का असली सिक्का भी बरामद किया है जो यह लोग असली सिक्का दिखाकर कर नकली बेचा करते थे।
