कई एकड़ गन्ने की फसल को हाथियों के झुंड ने तहस-नहस | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

कई एकड़ गन्ने की फसल को हाथियों के झुंड ने तहस-नहस | New India Times

हाथियों ने किसान की कई एकड़ गन्ने की फसल को तहस-नहस कर दिया है. मालूम हो कि जुगराजपुर निवासी किसान टिल्लू शुक्ला के खेत में हाथियों ने खूब उत्पात मचाया गन्ने की फसल को बर्बाद कर तहस-नहस कर दिया, पूरी रात हाथियों के झुंड की विनाश लीला किसानों के खेतों में जारी रही सुबह होते ही हाथी चले जाते हैं जंगल में और शाम को फिर फसल उजाड़ने लगते हैं जिसके चलते हैं किसान काफी परेशान है एवं भयानक फसलों की तबाही नुकसान के कारण किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ दिखाई दे रही है वही किसान टिल्लू शुक्ला ने बताया मैलानी वन क्षेत्र से सटे हुए खेतों पर कई दिनों से हाथियों का उत्पाद जारी है दर्जनों की संख्या में यह हाथी किसानों की फसलों को तबाह कर रहे हैं और किसानों का भारी नुकसान हो रहा है वन विभाग के द्वारा भी जंगली हाथियों को खदेड़ने के लिए कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं जिसके चलते किसान काफी परेशान है

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article