फराज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनोज गुप्ता ने मंगलवार को दर्जनों विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान कुछ विद्यालयों में मिली खामी को दुरुस्त करने का निर्देश दिया और जिन विद्यालयों की व्यवस्था चाक चौबंद थी उनकी प्रशंसा की।
तजवापुर ब्लाक अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय राम गांव के निरीक्षण के दौरान इंचार्ज प्रधानाध्यापक प्रीति अग्रवाल अनुपस्थिति मिलीं. बताया जाता है की बैंक का बहाना बना कर अक्सर वह गायब रहती हैं. शिक्षका आकांक्षा गौतम भी बिना अवकाश स्वीकृत हुए विद्यालय से नदारद मिलीं. सहायक अध्यापक आकांक्षा सिंह, शिक्षा मित्र नीतू श्रीवास्तव, दुर्गेश चन्द्र उपस्थित मिले. मीड डे मील मीनू के अनुसार बना था. बीएसए के निरीक्षण के दौरान रंगाई पुताई असंतोषजनक मिली और उक्त शिक्षिका ग्राम वासियों से अभद्र भाषा का प्रयोग करती हैं यह शिकायत ग्राम के लोगों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से की. मिशन प्रेरणा, मिशन कायाकल्प की सफलता के लिए अधिक से अधिक प्रयास करने को प्रोत्साहित किया। इस मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
