गुलज़ार अहमद, मैनपुरी ( यूपी ), NIT;
मैनपुरी जिला में आज एक महिला की दिनदहाड़े लूट के बाद गोली मारकर बदमाशों ने हत्या कर दी। जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
मिली जानकारी के मुताबिक़ थाना एलाउ के सलेमपुर पढीना गांव के पास की रहने वाले छविनाथ सिंह अपनी विवाहित बेटी पूजा के साथ बाइक से शहर जा रहे थे। गांव से थोडी दूर निकलने के बाद पूजा से बाइक सवार बदमाश हथियारों के बल पर लूटपाट करने लगे। पूजा ने बदमाशों का विरोध किया तथा पहचानने की बात कह दी तो बदमाशों ने पूजा को मौके पर ही गोली मार दी जिससे पूजा की मौके पर ही मौत हो गयी।दिनदहाड़े लूट के बाद हत्या की खबर मिलते ही पुलिस के उच्चाधिकारी तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे और मृतका का पंचनामा भरवा आगे की कार्यवाही में जुट गए। वहीं कुछ लोग दबी जुबान इसे ऑनर किलिंग का मामला भी बता रहे हैं। पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है।
