भोपाल में वेब सीरीज आश्रम-3 की चल रही शूटिंग के दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जम कर किया हंगामा | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल में वेब सीरीज आश्रम-3 की चल रही शूटिंग के दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जम कर किया हंगामा | New India Times

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज शाम लगभग
6 बजे वेब सीरिज आश्रम-3 की पुरानी जेल में शूटिंग चल रही थी। इसी बीच बजरंग दल के सैंकडों कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए जेल परिसर में घुस कर परिसर में खड़ी वैनिटी वैन, कार, ट्रक में रखे सामान, मशीनरीज में तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया। शूटिंग कर रहे कर्मचारियों ने जब इस का विरोध किया तो बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने तो उन्हें दौड़ा दौड़ाकर पीटा। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का कहना था कि आश्रम-3 वेब सीरीज के जरिए हिंदू धर्म को बदनाम किया जा रहा है।

भोपाल में वेब सीरीज आश्रम-3 की चल रही शूटिंग के दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जम कर किया हंगामा | New India Times

आश्रम परंपरा हमारी पहचान है। किसी आश्रम में यदि कोई अपराध हुआ है तो उसके नाम से वह फिल्म बनाएं। सभी आश्रमों को बदनाम नहीं करें। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने चेतावनी देते हुऐ कहा है यदि फिल्म का नाम नहीं बदला गया तो शूटिंग नहीं होने दी जाएगी। इतना ही नहीं फिल्म को रिलीज भी नहीं होने दिया जाएगा। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल पुरानी जेल पहुंचा। पुलिस अधिकारियों ने बॉबी देओल, प्रकाश झा से मिलकर घटना के बारे में जानकारी हासिल की। वहीं डीआईजी इरशाद वली का कहना है कि अभी फिल्म निर्माता प्रकाश झा की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है। हंगामा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस को हंगामा करने वालों के कुछ नाम पता चले हैं। जल्द ही उन्हें हिरासत में लिया जाएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.