संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

कल हजीरा थाना पुलिस ने 36 घंटे के अंदर महिला के अंधे कत्ल का खुलासा किया था जिसमें बेटू भदोरिया नामक युवक को बच्चा ना होने के कारण उसकी बीवी, बहन व बहन के प्रेमी ने तांत्रिक के कहने पर महिला की बलि देने के नाम पर हत्या कर दी थी व जब शव को तांत्रिक के पास ले जा रहे थे तभी IITM के पास शव गाड़ी से गिर गया और डर के मारे वह उसे वहीं छोड़ कर भाग गए। जिसके बाद जाँच पड़ताल में पूरे मामले का खुलासा हुआ था।

अब इस मामले में एक और बड़ी सूचना सामने आ रही है की इन पांचों आरोपियों ने एक कत्ल और किया था जिसमें महिला की हत्या कर शव सराय छोला में फेंक दिया था पर महिला ने शराब पी रखी थी इस कारण तांत्रिक ने बलि को स्वीकार नहीं किया था जिसके बाद उन्होंने दूसरा कत्ल किया। फिल्हाल पुलिस आरोपियों से और भी पूछताछ कर रही है।
