परिवार परामर्श दाताओं की समझाइश लाई रंग, नाराज़ पत्नी सद्भाव पूर्वक पति के साथ जीवन यापन के लिए हुई तैयार | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

परिवार परामर्श दाताओं की समझाइश लाई रंग, नाराज़ पत्नी सद्भाव पूर्वक पति के साथ जीवन यापन के लिए हुई तैयार | New India Times

परिवार परामर्श केंद्र में चार संतानों के माता-पिता के बीच पत्नी की सहेली के कारण बार बार विवाद होने तथा इसी कारण से पति के शराब के आदी हो जाने व दुर्व्यवहार करने पर क्षुब्ध पत्नी ने परामर्श केंद्र में गुहार लगाई. पति को बुलाकर समझाइश देने के साथ ही पत्नी को सहेली के कारण परिवार में विवाद पैदा नहीं करने का परामर्श दिया गया तथा दोनों को साथ बिठाकर आपस में बात करने के लिए प्रेरित किया गया, अंततः दोनों सद्भाव पूर्वक जीवन यापन करने के लिए राजी हो गए.
इसी तरह एक अन्य प्रकरण में जिसमें पति अपनी पत्नी को परेशान करता था उन्हें भी समझाइश प्रदान कर आपस में सद्भापुर्वक साथ रहने के लिए प्रेरित किया गया व समझौता कराया गया। अन्य दो प्रकरणों में समझौते की संभावना प्रतीत न होने से पक्षकारों को न्यायालय की शरण लेने की सलाह के साथ प्रकरण नस्तीबद्ध किए गए।
अनुविभागीय अधिकारी पुलिस एस के सिंह के मार्गदर्शन में अधिवक्ता प्रदीप कुमार शर्मा द्वारा काउंसिलिंग कर शेष चार प्रकरणों में समझौते कि संभावना प्रतीत होने पर पक्षकारों को आपस में वार्तालाप व संवाद करने के लिए समय प्रदान किया.

By nit