पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिस कर्मियों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिस कर्मियों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि | New India Times

पुलिस शहीद दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन धौलपुर में शहीद पुलिसकर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गईसर्वप्रथ. इस अवसर पर शहीदों के प्रति श्रद्धा निवेदित करते हुए उन्हें याद किया गया. पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत ने पुलिस कर्मिर्यों को स्मृति दिवस के बारे में जानकारी देते हुए कर्तव्यनिष्ठा का संकल्प दिलाया। पुलिस अधीक्षक ने सर्वप्रथम पुलिस लाइन धौलपुर में शहीद पुलिस के जवानों को नमन कर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। पुलिस लाइन के पुलिस जवानों द्वारा शहीद जवानों को शोक सलामी दी गई, 3 चक्र राउंड फायर किए गए एवं दो मिनट का मौन रखा गया। भारतीय पुलिस बलों के जवानों के साथ-साथ राजस्थान पुलिस व अन्य राज्यों के पुलिस जवानों द्वारा किये गये उनके त्याग, बलिदान को याद कर उनके सम्मान में पुलिस लाइन में उपस्थित जिले के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा भी पुष्प चक्र अर्पित कर उनको याद किया गया। पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत ने पुलिस बलों के शहीद जवानों के त्याग, बलिदान पर प्रकाश डालते हुये पुलिस के जवानों को संयमित होकर पूर्ण अनुशासन के साथ सतर्कता के साथ अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाहन करने की सलाह दी| उन्होंने कहा कि शहीद कभी नहीं मरता उसके पराक्रम और शौर्य की गाथा हमेशा जिंदा रहती है और अन्य पुलिसकर्मियों को उनके फर्ज के प्रति निष्ठावान देने के लिए जागरूक करती है, इसलिए पुलिसकर्मी निष्पक्ष होकर समाज की सेवा करें. गौरतलब है कि 21 अक्टूबर 1959 में लद्दाख के दुर्गम क्षेत्र में भारतीय पुलिस की एक टुकड़ी के जवानों ने मातृभूमि की रक्षा करते हुए प्राण न्यौछावर कर दिए थे। वीरों के बलिदान को याद करने व उनसे प्रेरणा लेने के मकसद से प्रतिवर्ष 21 अक्टूबर को देश के हर पुलिस संगठन व संस्थान में दिवंगत शूरवीरों की स्मृति में पुलिस शहीद दिवस पर परेड का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बच्चन सिंह मीणा, समस्त वृत्ताधिकारीगण, थानाधिकारीगणों सहित जिले के अन्य पुलिस अधिकारी एवं बडी संख्या में जवान उपस्थित रहे.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.