आसिफ शाह लकी, भिंड (मप्र), NIT:

भिण्ड जिला के देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मनके पुरा में उस समय हडकंप मच गया जब एक विमान अचानक ग्रामीणों के बीच गिरता हुआ दिखाई दिया. तत्काल इसकी सूचना ग्रामीणों ने जिला प्रशासन के अलावा पुलिस प्रशासन को दी तभी हाईअलर्ट होकर भिण्ड पुलिस घटना स्थल पर चंद मिनिटों में पहुँच गई।
जानकारी के अनुसार एयर फोर्स का एक विमान जिसका पायलट लेफ़टीलेंट अभिलाष अकेला उसमें सवारी कर रहा था, तभी विमान में कोई तकनीकि दिक्कत पैदा हुई तभी पायलट ने समय रहते अपने आपको सुरक्षित करते हुये पैराशूट के जरिये विमान से छलांग लगा दी और विमान क्रेश होकर देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मनकेपुरा में जा गिरा और पायलेट ऊमरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत लगभग दो से तीन किलोमीटर दूर परशुराम पुरा में जा गिरा. समाचार लिखे जाने तक पुलिस प्रशासन के अलावा ट्रैफिक पुलिस ग्रामीणों को घटना स्थल से दूर भगाने का प्रयास कर रही थी. वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच कर हादसे की जांच कर रहे हैं।
