मोहम्मद फहीम बने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बाग उमरादुल्हा ऐशबाग के ब्लॉक अध्यक्ष | New India Times

शाहनवाज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

मोहम्मद फहीम बने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बाग उमरादुल्हा ऐशबाग के ब्लॉक अध्यक्ष | New India Times

मोहम्मद फहीम को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बाग उमरादुल्हा ऐशबाग का ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया है. इस ही संदर्भ में मो फहीम ने विश्वास दिलाया है कि कांग्रेस के कार्यकर्ता के रूप में ब्लॉक स्तर और ज़िला स्तर पर वह कांग्रेस को मज़बूत करेंगे. वहीं मो. फहीम विगत वर्षों से वार्ड 42 में कांग्रेस के कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में कार्य किया है और कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत किया है. ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बाग उमरादुल्हा ऐशबाग ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किये जाने पर मो. फहीम ने प्रदेश अध्यक्ष श्री कमलनाथ जी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह जी, ज़िला अध्यक्ष कैलाश मिश्रा जी, प्रदेश महासचिव सुनील सूद जी एवं प्रदेश सचिव मनोज शुक्ला जी का आभार आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मैं हमारे नेतृत्व को आश्वस्त करता हूँ कि काँग्रेस पार्टी को अपने ब्लॉक में मज़बूती प्रदान करने हेतु हर संभव प्रयास करूंगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.