कोतवाली पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को किया गिरफ्तार, 1 बाइक, 1 चाकू व 1 तमंचा बरामद | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

कोतवाली पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को किया गिरफ्तार, 1 बाइक, 1 चाकू व 1 तमंचा बरामद | New India Times

थाना कोतवाली पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर चोरी की एक मोटरसाइकिल, एक चाकू, एक तमंचा कारतूस के साथ बरामद किया है।

17 अक्टूबर की शाम को पवन कुमार पुत्र हुकुमपाल नि0 ग्राम गुलामखेडा थाना तिलहर जनपद शाहजहाँपुर के द्वारा थाना कोतवाली पर लिखित तहरीर देकर सूचना दर्ज करायी गयी कि उसकी मोटरसाइकिल सत्यानन्द हॉस्पिटल के सामने से चोरी हो गयी है।

19 अक्टूबर की रात्रि में हरपाल सिंह बालियान के नेतृत्व में उ0नि0 सुनील कुमार मौर्य प्रभारी चौकी अजीजगंज थाना कोतवाली, हे0का0 बलविन्दर सिंह आदि थाना कोतवाली की पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर डैम नहर पुलिया से विद्याराम निवासी ग्राम जराऊ थाना मदनापुर जनपद शाहजहाँपुर और छविराम निवासी मुडिया अहमदनगर थाना इज्जत नगर जनपद बरेली को गिरफ्तार कर चोरी की 1 मोटरसाईकिल व अवैध असलहा बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.