मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

वाल्मीकि जी की शिक्षाओं को अपने कार्य व चरित्र में अपनाएं रेलकर्मी, उक्त वाक्य शाखा सचिव नरेंद्र त्यागी ने नार्दर्न रेलवे मेंस यूनियन द्वारा आयोजित महर्षि वाल्मीकि जयंती कार्यक्रम में रेलकर्मियों को संबोधित करते हुए कही. रेलवे स्टेशन प्रांगण में एनआरएमयू द्वारा आज धूम धाम से वाल्मीकि जयंती मनाई गई जिसमें बड़ी संख्या में रेलकर्मी सम्मलित हुए व वाल्मीकि जी के चित्र पर माल्यर्पण कर प्रसाद ग्रहण किया. इस अवसर पर नरमू मंडल उपाध्यक्ष सुनील तिवारी, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक त्रिलोक चन्द्र, शशांक पांडेय, शिवकुमार सक्सेना, पवन शर्मा, राजीव जितेंद्र, श्यामाचरण, हरिराम, राजकुमार, राकेश मिश्रा, जितेंद्र कुमार, सोमनाथ चंदा आदि उपस्थित रहे।
