ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति उत्तर प्रदेश ने शोक सभा आयोजित कर की पाकिस्तान के नापाक हरकत की तीव्र शब्दों में निंदा | New India Times

साबिर खान, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति उत्तर प्रदेश ने शोक सभा आयोजित कर की पाकिस्तान के नापाक हरकत की तीव्र शब्दों में निंदा | New India Times

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के द्वारा जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के अंतर्गत 2 दिन पहले पांच जवानों को शहीद होने के साथ निर्दोष लोगों की हत्या किए जाने पर कृष्णा विहार बीएसए रोड मथुरा समिति के कार्यालय पर एक शोक सभा आयोजित की गई. शोक सभा के माध्यम से शहीद हुए जवानों को मोमबत्ती जलाकर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि देते हुए संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने तीव्र शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि पाकिस्तान अपनी ओछी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. आये दिन अपने किराए के आतंकवादियों को भेजकर हमारे देश में अशांति फैला रहा है. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चाहिए ऐसे आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब दें ताकि ऐसी हरकत की पुनरावृति आतंकवादी ना कर पाएं.

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति उत्तर प्रदेश ने शोक सभा आयोजित कर की पाकिस्तान के नापाक हरकत की तीव्र शब्दों में निंदा | New India Times

बरेली से पधारे राष्ट्र जावा युवा संगठन राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा कि आतंकवादियों को पाकिस्तान का पूरी तरह से समर्थन मिला है और ये कोई ना कोई नापाक हरकत जम्मू कश्मीर में करते रहते हैं, इनको समय-समय पर भारतीय सेना मुंह तोड़ जवाब देती रहती है. हमारी सेना के शहीद हुए जवानों को हम श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं साथ ही ईश्वर से प्रार्थना करते हैं उनके परिवार को दुख की घड़ी में प्रभु धैर्य प्रदान करें और दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दें.

शोक सभा में सत्यदेव शर्मा, दीपक वर्मा, नरेंद्र दीक्षित, हेमंत अग्रवाल, विपिन, अनुज पाठक, संतोष, सतवीर, पिंटू, देवू, रवि, पिंटू के साथ दर्जनों युवा शामिल रहे.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article