चोरी की योजना बनाते हुए दो शातिर चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, देसी कट्टा व जिंदा कारतूस बरामद | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरों चीफ धार (म.प्र.), NIT:

चोरी की योजना बनाते हुए दो शातिर चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, देसी कट्टा व जिंदा कारतूस बरामद | New India Times

पुलिस अधीक्षक धार द्वारा लगातार चोरी, लूट, डकैती के मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाना प्रभारियों को निर्देशित किया जा रहा है, इसको लेकर थाना प्रभारी तिरला रणजीत सिंह बघेल के नेतृत्व मे अलग – अलग टीम को लगाया गया था। पुलिस थाना तिरला द्वारा 02 शातिर चोर को गिरफ्तार कर चोरी की 3 मोटरसाइकिल एवं एक 12 बोर देशी कट्टा जप्त करने में सफलता हासिल की है।
इसी अनुक्रम में मेंं मुखबिर से सुचना मिली की नित्यानंद रेस्टोरेंट के पीछे बैठकर ग्राम तिरला मेंं मकानों में चोरी की योजना बनाने की आपस में बात कर रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर विश्वास कर दो टीम बनाकर दंबिश दी। पार्टी नं. में उनि.मनोज पाटीदार व कार्य प्र.आर. महेन्द्र गहलोद,आर. दिलीप एवं पार्टी नं.02 मे सउनि. प्रमोद चौहान, प्र.आर. शोभाराम NC0 जयराम के पैदल रवाना हुए मै रेस्टोरेंट के बांये तरफ से मय फोर्स पंचान के पंहुचा तथा पार्टी नं 2 के अधिकारी कर्मचारी दाहिने तरफ से पंहुचे तथा कुछ दूरी पर सुन तो आपस में बात कर रहे थे कि ग्राम तिरला मेंं सुने मकानों पर ताला तोड़कर चोरी करना है टीम द्वारा दंबिश दी तो दो बदमाश संतोष भील उम्र 19 साल निवासी बोरडाबरा थाना गंधवानी व महेन्द्र भूरिया जाति भील उम्र 19 साल निवासी नाहवेल थाना बाग तथा एक बदमाश सोहन भील निवासी नाहवेल थाना बाग का अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया पकड़े गये बदमाशों की तलाशी लेते संतोष की कमर में दाहिनी तरफ एक 12 बोर देशी कट्टा व पेंट की जेब में एक जिंदा कारतुस मिला,महेन्द्र के कब्जे से एक लोहे का सब्बल मिला। 1. अन्य घटनाक्रम में थाना सादलपुर से चोरी गई डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक MP11.NA.2615 चोरी किया बताया।
2.एक मोटरसाइकिल बिना नंबर की एच.एफ.डीलक्स पीथमपुर तरफ से चोरी करना बताया। आरोपियों से पूछताछ की जारी है।
उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी तिरला रणजीत सिंह बघेल के साथ उनि. मनोज पाटीदार, कार्य प्र.आर. महेन्द्र गहलोद, आर. दिलीप सउनि. प्रमोद चौहान, प्र.आर. शोभाराम,आर. मुलसिंह, आर. अजय व NCO जयराम व सै.सरदार सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article