हम फाउंडेशन की छिंदवाड़ा जिला इकाई के अध्यक्ष बने मुकुल सोनी. नई ऊर्जा एवं उमंग से जनसेवा करेगा हम फाउंडेशन: मुकुल सोनी | New India Times

मो. मुजम्मिल, छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

हम फाउंडेशन की छिंदवाड़ा जिला इकाई के अध्यक्ष बने मुकुल सोनी. नई ऊर्जा एवं उमंग से जनसेवा करेगा हम फाउंडेशन: मुकुल सोनी | New India Times

समाज सेवा एवं पीड़ित मानवता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध हम फाउंडेशन भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट निशिकांत चौधरी के निर्देश पर महाकौशल प्रांत के प्रांत अध्यक्ष प्रेम शंकर शर्मा एवं महामंत्री जगदीश शर्मा द्वारा महाकौशल प्रांत के छिंदवाड़ा जिले के हम फाउंडेशन भारत के अधिवक्ता मुकुल सोनी को छिंदवाड़ा जिले के अध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा गया। साहचर्य, सहयोग, सेवा, संस्कार एवं संस्कृति के वाक्य के अनुगामी संस्था हम फाउंडेशन भारत के मध्य प्रदेश के सम्मानीय अध्यक्ष सेवानिवृत्त आईएएस श्री के.पी. राही, प्रदेश समन्वयक खेमराज तीतरे, प्रांत सेवा प्रमुख शासकीय अधिवक्ता सत्येंद्र सिंह ठाकुर, प्रांत प्रचार प्रमुख तरुण बत्रा, जिला महामंत्री संजय जैन जिला छिंदवाड़ा संस्कृति इकाई की अध्यक्ष श्रीमती अंजना त्रिपाठी सहित हम फाउंडेशन भारत के विवेकानंद शाखा महिला संस्कृति शाखा ने अधिवक्ता मुकुलजी सोनी को जिला अध्यक्ष हम फाउंडेशन भारत के मनोनयन पर प्रांतीय नेतृत्व एवं राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अधिवक्ता मुकुल जी सोनी को बधाई प्रेषित की। इसके साथ ही यह अपेक्षा भी व्यक्ति है कि हम फाउंडेशन भारत संपूर्ण जिले में एडवोकेट मुकुल सोनी के नए सशक्त एवं सक्षम नेतृत्व में अपनी सेवाओं के माध्यम से पीड़ित मानवता की सेवा कार अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल होंगे.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.