तिकुनियां हिंसा में मृतक व्यक्तियों के साथ सहानुभूति एवं मुआवजा में किया गया भेदभाव अत्यंत निंदनीय: राष्ट्रीय ब्राम्हण एकता लखीमपुर | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

तिकुनियां हिंसा में मृतक व्यक्तियों के साथ सहानुभूति एवं मुआवजा में किया गया भेदभाव अत्यंत निंदनीय: राष्ट्रीय ब्राम्हण एकता लखीमपुर | New India Times

तिकुनियां में बीते दिनों कथित किसानों और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुई हिंसा को लेकर राष्ट्रीय ब्राम्हण एकता ने एक ज्ञापन प्रधानमंत्री भारत सरकार को संबोधित उपजिलाधिकारी लखीमपुर को सौंपा है।ज्ञापन में मांग की गई है कि उत्तर प्रदेश को बदनाम करने तथा हत्या हंगामा आगजनी करने वाले तथाकथित किसानों को अविलंब गिरफ्तार कर कठोर कार्यवाही की जाए। साथ ही संगठन ने मांग की कि हिंसा में मारे गए सभी मृतक व्यक्तियों के साथ सहानुभूति एवं मुआवजा में किया गया भेदभाव अत्यंत निंदनीय है एवं सरकार बिना किसी भेदभाव के हिंसा के दौरान मारे गए सभी मृतकों को समान रूप से मुआवजा दिया जाए। संगठन के जिलाध्यक्ष अतुल शुक्ला ने कहा कि हिंसा के दौरान पीट-पीटकर मारते हुए व्यक्तियों की वीडियो क्लिप सामने आने के बाद भी हत्यारों को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है जो सरकार पर प्रश्न चिन्ह है। सरकार किसी भी राजनीतिक दबाव में न आकर केंद्रीय मंत्री व उनके पुत्र को सम्मान पूर्वक न्याय दिलाने एवं भेदभाव पूर्ण मुआवजे की जांच कराते हुए प्रदेश एवं देश को षड्यंत्रकारियों से बचाने के लिए अविलंब कठोर कार्यवाही करे।इस दौरान राष्ट्रीय ब्राम्हण एकता जिलाध्यक्ष अतुल शुक्ला,जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामेंद्र त्रिपाठी,जितेन्द्र मिश्रा,नवनीत अवस्थी,अजय अवस्थी, आदर्श प्रदीप बाजपेई,धर्मेश मिश्रा,उमाशंकर तिवारी ,अक्षत तिवारी आदि तमाम लोग मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article